Delhi Election: AAP ने गिरिराज सिंह पर लगाया पैसे बांटने का आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर आरोप लगाया है। इस संबंध में AAP नेता संजय सिंह ने बकायदा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने गिरिराज सिंह पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। संजय सिंह ने इसे लेकर एक के बाद एक ट्वीट किए। उन्होंने कहा, 'केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुध बिहार फेज 1 रिठाला विधान सभा में रुपया बांटते हुए पकड़े गए हैं भाजपा ने अपने सांसदों को रुपया और दारू बांटने की जिम्मेदारी अलग अलग विधान में दे रखी है चुनाव आयोग सख्त कार्यवाही करे।'
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'घटना स्थल पर मीडिया पहुंचे बुध बिहार फेज 1 रिठाला विधान सभा गिरिराज सिंह को ECI गिरफ्तार करवाए कल ही मैंने चुनाव आयोग को बता दिया था। भाजपा के 240 सांसद और मंत्री दिल्ली की अलग अलग विधान सभाओं में रुक कर गड़बड़ी फैलाएंगे।' एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, 'केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रिठाला विधान सभा में रुपया बांटकर चुनाव प्रभावित करने की मुहिम में पकड़े गए।'
घटना स्थल पर मीडिया पहुँचे बुध बिहार फ़ेज़ 1 रिठाला विधान सभा गिरिराज सिंह को ECI गिरफ़्तार करवाये कल ही मैंने @ECISVEEP को बता दिया था भाजपा के 240 सांसद और मंत्री दिल्ली की अलग अलग विधान सभाओं में रुक कर गड़बड़ी फैलायेंगे। pic.twitter.com/BTHx295coa
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 7, 2020
हालांकि मामले में डीसीपी रोहणी का कहना है कि गिरिराज सिंह अपने पीएसओ के साथ निजी विजिट पर विजय विहार एक ज्वैलर से मिलने पहुंचे थे। जिसके बाद 06.45 बजे गिरिराज सिंह के पीएसओ ने ही पीसीआर कॉल कर शिकायत की थी कि आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता दुकान के बाहर जमा होकर हंगामा कर रहे हैं। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति नियंत्रण में की।
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रिठाला विधान सभा में रुपया बाँटकर चुनाव प्रभावित करने की मुहिम में पकड़े गये। pic.twitter.com/CrYR8jlDdH
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 7, 2020
बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री वहां से चले गए। उन्होंने कहा कि आप की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
देखिये इस भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को रिठाला विधान सभा में लोगों ने इसको रूपया बाँटते हुए पकड़ा है। pic.twitter.com/LVCVTzDfo4
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 7, 2020
पीएम
मोदी
के
तंज
के
बाद
अब
किरण
रिजिजू
ने
अधीर
रंजन
के
लिए
शेयर
किया
योग
वाला
वाडियो