Corona Report: तीसरी लहर में दिल्ली में आज सबसे ज्यादा मौतें, मुंबई में घटे केस
नई दिल्ली/मुंबई, 20 जनवरी: देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली में रोजाना मरीजों का आंकड़ा टेंशन बढ़ा रहा है, हालांकि मुंबई में नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 12,306 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 18,815 रिकवरी भी रिकॉर्ड की गई है। वायरस से 43 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं मुंबई में बीते 24 घंटों में 5,708 नए मामले मिले हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में आज सबसे ज्यादा मौतें
एक दिन पहले (बुधवार) दिल्ली में 13,785 नए मामले सामने आए थे। साथ ही 35 मरीजों की मौत भी कोरोना के कारण हुई थी। वहीं आज नए मामलों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसी के साथ पॉजिटिविटी रेट 21.48 प्रतिशत हो गई, जो कल तक 23.86 फीसदी थी। दिल्ली में फिलहाल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 68,730 हैं।
Delhi reports 12,306 new #COVID19 cases, 18,815 recoveries and 43 deaths in the last 24 hours.
Active cases 68,730
— ANI (@ANI) January 20, 2022
Positivity rate 21.48% pic.twitter.com/QHXHLhD6Qi
बता दें कि आज हुई 43 लोगों की मौत दिल्ली में तीसरी लहर के दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा मौत रिकॉर्ड की गई है। दिल्ली में 10 जून के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौत गुरुवार को दर्ज की गई है। इससे पहले 10 जून को 44 मरीजों की मौत रिकॉर्ड की गई थीं।
दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर में कोरोना से मौतें काफी कम: स्वास्थ्य मंत्रालय
मुंबई में 5,708 नए कोविड मामले सामने आए
इधर, मुंबई में कोरोना की रफ्तार पहले से थोड़ी कम होती नजर आ रही है। गुरुवार को बीते 24 घंटों में शहर से 5,708 नए कोविड के मामले सामने आए है। इस दौरान 12 मरीजों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवा दी। वहीं 15,440 मरीज वायरस से रिकवरी होकर घर लौटे हैं। मुंबई में एक्टिव मामलों की संख्या 22,103 हैं।
#COVID19 | Maharashtra: Mumbai reports 5,708 new cases, 12 deaths and 15,440 recoveries.
Active cases 22,103 pic.twitter.com/FBb1yGlZm7
— ANI (@ANI) January 20, 2022
हालांकि तीसरी लहर के दौरान बढ़े मरीजों की तुलना में अब मुंबई में पहले से गिरावट देखने को मिल रही है। एक दिन पहले यानी बुधवार को मुंबई से 6032 नए मरीज दर्ज किए गए थे। साथ ही 12 मरीजों की मौत भी हुई थी।