सीएम केजरीवाल ने कई लोगों की जान बचाने वाले मृतक फायरमैन के परिवार को दिया 1 करोड़ का चेक
सीएम केजरीवाल ने कई लोगों की जान बचाने वाले मृतक फायरमैन के परिवार को दिया 1 करोड़ का चेक
नई दिल्ली। दमकलकर्मी अमित कुमार बालियान जिन्होंने दिल्ली में कई लोगों की जान बचाने में अपनी जान गंवा दी थी उनके परिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक करोड़ की धनराशि का चेक बुधवार को प्रदान किया। मालूम हो कि 2 जनवरी 2020 को दिल्ली के पीरागढ़ी क्षेत्र में एक बैट्री की फैक्ट्री में आग लग गई थी। अपनी जान की परवाह किए बिना फायरमैन अमित कुमार ने आग में फंसे लोगों की जान बचाई थी। जिसमें अमित की मौत हो गई थी।


गौरतलब है कि साल 2019 के फरवरी महीने में ही अमित कुमार का विवाह हुआ था। अमित कुमार 10 जून 2019 को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दमकलकर्मी (फायर फाइटर) के तौर पर दिल्ली अग्निशमन सेवा में शामिल हुए थे। अमित के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा माता-पिता, एक छोटा भाई और दो छोटी बहनें हैं। अमित कुमार ने अपनी जान पर खेलकर लगाकर आग में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की थे।
ये आग उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पीरागढ़ी क्षेत्र में 2 जनवरी 2020 को एक बैट्री की फैक्ट्री में लगी थी। लोगों को बचाते समय इमारत का एक हिस्सा गिरने से दमकलकर्मी अमित कुमार का निधन हो गया था। केजरीवाल ने उसी समय परिवार की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया था। सीएम केजरीवाल ने अपना वादा पूरा करते हुए आज एक करोड़ की धनराशि अमित के परिवार को दी। इस मौके पर अमित का परिवार सीएम के सामने भावुक हो गया।












Click it and Unblock the Notifications