दिल्ली में फिर से हवा जहरीली, प्रदूषण ने किया जीना मुहाल, लोकसभा में आज होगी Pollution पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रदूषण की शिकार दिल्ली को सोमवार को फौरी राहत नसीब हुई थी लेकिन मंगलवार को एक बार फिर से उसे प्रदूषण का शिकार होना पड़ा है, आज सुबह एक बार फिर AQI कुछ इलाकों में 200 के पार रिकॉर्ड किया गया, जो कि अति खराब की श्रेणी में आता है, जबकि वजीरपुर में एक्यूआई 200, गाजियाबाद के वसुंधरा में 191, नोएडा के सेक्टर-62 में 177 दर्ज किया गया।

दिल्ली को प्रदूषण से राहत नहीं

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में एक्यूआई का स्तर सुधरेगा, जबकि एक दिन पहले सीएम केजरीवाल ने नासा की ओर से जारी तस्वीरों को आधार बनाकर कहा था कि पराली का जलना 80 फीसदी कम हो गया है, अगर पराली जलना बंद हो जाए तो पूरे साल दिल्ली में ऐसा ही नीला आसामान नजर आएगा।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने चिंता जताई थी

दिल्ली उच्च न्यायालय ने चिंता जताई थी

इससे पहले बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी चिंता जताई थी और कहा था कि दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सबको मिलकर काम करना होग, वायु प्रदूषण पर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि, इस समस्या के निपटारे के लिए अपनाई गई योजनाओं में है और इससे निपटने के लिए किसी भी विचार पर एकमत न होने में है। कोर्ट ने कहा कि, इस दिशा में नागरिकों को भी सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है, प्रदूषण कम करने के लिए लोगों में भी इच्छाशक्ति की कमी है।

लोकसभा में आज होगी Pollution पर चर्चा

लोकसभा में आज होगी Pollution पर चर्चा

तो वहीं आज प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के विषय पर लोकसभा में नियम 193 के तहत बहस होगी, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और बीजद सांसद इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे, सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन भारत के पर्यावरण मंत्री इलेक्ट्रिक कार से संसद पहुंचे थे तो कुछ सांसद साइकल से मास्क पहनकर, सभी ने अपने-अपने तरीके से मैसेज देने की कोशिश की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+