Air Pollution in Delhi: वायु प्रदूषण से लोगों को कैसी दिक्कतें हो रहीं? डॉक्टर ने बताया- क्या करें, क्या नहीं
Air Pollution in Delhi: दिल्ली की हवा को प्रदूषण ने एक बार फिर जहरीला कर दिया है। हवा जहरीली होने के साथ-साथ लोगों को सांस संबंधी तमाम परेशानियां भी होने लगी हैं। अस्पताल में अन्य मरीजों की तुलना में सांस के मरीजों की संख्या में दिन ब दिन इजाफा हो रहा है। इस बीच अपोलो हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट रेस्पिरेटरी क्रिटिकल केयर स्लीप मेडिसिन के डॉ. निखिल ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण के चलते शरीर को कितना नुकसान झेलना पड़ सकता है। और किन उपायों से हम अपने शरीर को प्रदूषण संबंधी बीमारियों से बचा सकते हैं। चलिये समझते हैं...
डॉक्टर बताते हैं कि हम साल के उस समय में खड़े हैं, जहां प्रदूषण बढ़ना शुरू हो गया है। सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ज्यादा लोगों को खांसी, जुकाम, आंखों में पानी और जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है...हर उम्र के लोग इससे प्रभावित हैं। डॉक्टर ने आगे कहा कि समय आ चुका है, जबहम मास्क का इस्तेमाल करें... जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें...।'

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सर गंगा राम अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. धीरेन गुप्ता कहते हैं कि प्रदूषण वयस्कों की तुलना में बच्चों को ज्यादा प्रभावित करने वाला है... एक बार जब आप गर्भावस्था में इसके संपर्क में आ जाते हैं, तो इसकी बहुत अधिक संभावना होती है।" एक अजन्मे नवजात शिशु को बाद में एलर्जी हो सकती है। बच्चों के फेफड़ों और शरीर के अन्य में रीमॉडलिंग होती है। ये उनके जीवन को प्रभावित करता है... आजकल हर सड़क धूम्रपान क्षेत्र की तरह है।

उन्होंने आगे कहा कि ये न केवल उन रोगियों को प्रभावित करता है जिन्हें एलर्जी है या अस्थमा है बल्कि सामान्य लोग... सुबह जल्दी या देर शाम को बाहर जाने से बचने की कोशिश करें क्योंकि उस समय प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक होता है। अधिक से अधिक, आप N95 मास्क पहन सकते हैं... हम कुछ उपाय कर सकते हैं ताकि हम इस प्रदूषण में योगदान न करें..."
विशेषज्ञों और चिकित्सकों द्वारा बताए गए प्रदूषण से बचने के उपाय...
- सुबह-शाम बाहर जाने से बचें।
- सुबह मॉर्निंग वॉक से भी कुछ समय के लिए परहेज करें क्योंकि उस समय शरीर तेजी से सांस लेता है, जिससे प्रदूषित हवा को शरीर जल्दी अवशोषित करने लगता है।
- बाहर तभी जाएं जब बहुत जरूरी हो।
- अपने खान-पान का ध्यान रखें। हेल्दी खाना खाएं।
- बाहर जब भी जाएं, मास्क पहनकर जाएं।












Click it and Unblock the Notifications