Delhi Pollution: दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 'बहुत खराब' श्रेणी में, AQI 321, कल से खुल जाएंगे स्कूल
Delhi Pollution: दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 'बहुत खराब' श्रेणी में, AQI 321, कल से खुल जाएंगे स्कूल
Delhi Air Pollution AQI: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। दिवाली के बाद से दिल्ली में प्रदूषण में बढ़ गया है। राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता मंगलवार सुबह 321 के एक्यूआई के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है। सुबह 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स औसतन 'बहुत खराब' श्रेणी में है। नोएडा में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 354 दर्ज किया गया है। गुरुग्राम का एक्यूआई 326 है।

अन्य जगहों की बात करें तो, धीरपुर में 319 का एक्यूआई दर्ज किया, लोधी रोड में 317 दर्ज किया, दिल्ली हवाई अड्डे (टी 3) के पास 323 का एक्यूआई दर्ज किया, जबकि मथुरा रोड पर 338 का एक्यूआई दर्ज किया गया है। इसके अलावा पूसा के पास 322 का एक्यूआई दर्ज किया गया, दिल्ली विश्वविद्यालय में एक्यूआई 336 था, जबकि आईआईटी दिल्ली में 292 एक्यूआई था।
इस बीच, प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 9 नवंबर से प्राथमिक कक्षाओं को फिर से खोलने और अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने के आदेश को रद्द करने का फैसला किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हालांकि दिल्ली में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चार पहिया वाहनों का परिचालन ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण 3 के तहत प्रतिबंधित रहेगा।
दिल्ली परिवहन विभाग ने एक आदेश में कहा था कि नियम का उल्लंघन करते हुए पाए जाने वाले वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाएगा, जिससे 20,000 रुपये का जुर्माना हो सकता है। हालांकि इमरजेंसी सर्विस और सरकार और चुनाव संबंधी कार्यों के लिए तैनात वाहनों को छूट दी गई है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, ''दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है और खेतों में पराली जलाने की घटना में भी कमी आई है। इसलिए, 9 नवंबर से प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने और 50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के आदेश को रद्द करने का फैसला लिया गया है।''












Click it and Unblock the Notifications