केजरीवाल ने कांग्रेस-भाजपा संग खेला क्वीज-गेम, पूछे 18 सवाल
नई दिल्ली। अब तक के भारतीय इतिहास में दिल्ली की राजगद्दी के लिए इस तरह के हालात सामने नहीं आये थे जिस तरह के हालात आज दिल्ली की सिंहासन देख रहा है। दिल्ली में सरकार किसकी बनेगी और कैसे बनेगी इस बात पर फैसला अभी भी अटका हुआ है। बीजेपी और आप दोनों के पास पर्याप्त जनाधार नहीं है। ऐसे में बिना गठबंधन के और दिल्ली में सरकार बनना असंभव है।
बीजेपी के इंकार के बाद आज केजरीवाल ने दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात के बाद कहा, "हमने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। हमने राजनाथ सिंह को पत्र लिया है।"
उन्होंने सरकार गठन पर फैसले के लिए नजीब जंग से 10 दिन की मोहलत मांगी है। केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस का उल्लेख करते हुए कहा, "हमने आपका समर्थन नहीं मागा।
हमने आप से कुछ सवाल पूछे हैं जिनपर आपकी मंशा जाननी चाही है। हमने दिल्ली से जुड़े 18 मुद्दों पर उनके विचार जानने की इच्छा जताई गई है।
जिस पर कांग्रेस की ओर से जवाब आया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के पत्र का जवाब वह एक-दो दिन में देगी। कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने मीडिया से कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अरविंद केजरीवाल के पत्र की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है और हम एक-दो दिन में उसका जवाब तैयार करके भेज देंगे।"
मालूम हो कि शुक्रवार को उप राज्यपाल नजीब जंग को कांग्रेस ने चिठ्ठी भेजी थी कि वह दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने को तैयार हैं।
आईये आपको बताते हैं वो 18 सवाल क्या है जिनपर स्पष्टीकरण आम आदमी पार्टी चाहती है। नीचे की स्लाइडों को क्लिक कीजिये और जानिए केजरीवाल के 18 सवाल?

सवाल नंबर 1
दिल्ली से वीआईपी संस्कृति हटनी चाहिए। कोई भी विधायक और मंत्री या दिल्ली का अधिकारी लाल बत्ती वाली कार इस्तेमाल नहीं करेगा। न उन्हें आलीशान बंगला दिया जाएगा और न ही कोई विशेष सुरक्षा दी जाएगी।

सवाल नंबर 2
जनलोकपाल विधेयक के जिस स्वरूप को लेकर अन्ना हजारे ने अनशन किया था, उसे पारित करना होगा।

सवाल नंबर 3
जनता मोहल्ला सभा में अपने इलाके और बस्ती की जरूरतों पर सीधे फैसला लेगी, जिसे हर इलाके और कॉलोनियों में आयोजित किया जाएगा।

सवाल नंबर 4
'आप' दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग करती है। केंद्र सरकार का दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और पुलिस से नियंत्रण हटाया जाए।

सवाल नंबर 5
पार्टी दिल्ली स्थित सभी बिजली कंपनियों के निजीकरण के समय से उसकी विशेष आडिट की मांग करती है, जो कंपनी इसमें हिस्सा नहीं लेती, उसका लाइसेंस रद्द किया जाए।

सवाल नंबर 6
बिजली मीटरों की जांच की जाए।

सवाल नंबर 7
हर व्यक्ति को रोजाना 220 लीटर पानी उपलब्ध बताया जाता है। लेकिन यह कहां है?

सवाल नंबर 8
आप अनधिकृत बस्तियों को नियमित करवाना चाहती है। दिल्ली में 30 फीसदी लोग ऐसी बस्तियों में रहते हैं और उनको अधिकृत किया जाए।

सवाल नंबर 9
पार्टी यह जानना चाहती है कि झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए स्वच्छ और सस्ता पक्का मकान देने के फैसले पर कांग्रेस और भाजपा साथ देगी।

सवाल नंबर 10
'आप' ठेके पर काम करने वालों की नियमित करने पर भी समर्थन चाहती है।

सवाल नंबर 11
आप सामान्य व्यवसायियों को सड़क, बिजली और पानी जैसी आधारभूत सुविधाएं देना चाहती है।

सवाल नंबर 12
'आप' खुदरा में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के खिलाफ है।

सवाल नंबर 13
पार्टी राष्ट्रीय राजधानी के गांवों के किसानों को सुविधा और सब्सिडी दिलवाना चाहती है।

सवाल नंबर 14
पार्टी ने 500 सरकारी स्कूल खोलने और निजी स्कूलों में डोनेशन बंद करने तथा शुल्क प्रणाली को पारदर्शी बनाने के मुद्दे पर भी कांग्रेस और भाजपा का रुख जानना चाहती है।

सवाल नंबर 15
पार्टी ने कहा कि यह बेहतरीन सुविधाओं वाले नए सरकारी अस्पताल खोलना चाहती है।

सवाल नंबर 16
आप महिलाओं के लिए विशेष सुरक्षा इकाई चाहती है और उत्पीड़न के सभी मामले तीन महीने के अंदर निपटाए जाएं।

सवाल नंबर 17
आप पर्याप्त मात्रा में न्यायालय स्थापित करना और नए न्यायाधीशों की नियुक्ति चाहती है, ताकि मामलों पर सुनवाई छह महीने में संपन्न हो सके।

सवाल नंबर 18
आप ने जानना चाहा है कि क्या इन मुद्दों पर दिल्ली नगर निगम समर्थन करेगा।












Click it and Unblock the Notifications