दिल्ली: कोरोना मरीजों का इलाज कर रही महिला डॉक्टरों से बदसलूकी, केस दर्ज, 1 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बदसलूकी के कई मामले सामने आ चुका है। ताजा मामला दिल्ली का है, जहां सफदरजंग अस्पताल में काम करने वाली दो महिला डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की गई हैं। दोनों ही महिला डॉक्टर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात हैं। महिला डॉक्टरों पर कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप लगाते हुए उनके साथ बदसलूकी की गई।
जानकारी के मुताबिक दोनों महिला डॉक्टर जब खाना लाने के लिए निकली तो पड़ोसियों ने उन्हें घेर लिया और उनपर कोरोना वनायरस फैलाने का आरोप लगाया। पड़ोसियों ने उन्हें सरेआम बेइज्जती की और उनके साथ बदसलूकी कर उन्हें वहां से जाने को कहा।
Recommended Video
महिला डॉक्टरों ने अपने सीनियर डॉक्टर को इसकी जानकारी दी। सफदरजंग अस्पताल डॉक्टर्स रेजिडेंट असोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. मनीष ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों ही महिला डॉक्टर्स अपने घर के पास के बाजार में खाने का कुछ सामान लाने गई थी, जिस दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई। पड़ोसियों ने उन्हें कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाते हुए गालियां देना शुरू कर दिया। बात यहीं नहीं रूकी लोगों ने महिला डॉक्टर्स के साथ हाथापाई भी की। अपने सीनियर की सलाह पर दोनों डॉक्टरों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 44 साल के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
14 अप्रैल के बाद विमान सेवा शुरू होगी या नहीं, केंद्रीय मंत्री ने दिया ये जवाब