Defence Investiture-II: राष्ट्रपति ने दिए वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार, जानिए किन्हें मिला सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह-II में लेफ्टिनेंट जनरल पी.एन. अनंतनारायणन, लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह मिन्हास और लेफ्टिनेंट जनरल हरमिंदर सिंह काहलों को विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए।

Defence Investiture-II: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित द्वितीय रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशिष्ट सेवा के लिए सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में कई जांबाज अधिकारियों को महामहिम ने अपने हाथों से पुरस्कार दिए।

द्विताय रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार मौजूद रहे। समारोह के दौरान कुल तैंतीस वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए गए। विशिष्ट पुरस्कार पाने वालों में लेफ्टिनेंट जनरल सुनील पुरी गोस्वामी, लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल वेलायुधन श्रीहरि, लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत, लेफ्टिनेंट जनरल पीएन अनंतनारायणन, लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह मिन्हास और लेफ्टिनेंट जनरल हरमिंदर सिंह काहलों को शामिल हैं।

Defence Investiture-II

30 मई को हुआ था नौसेना अलंकरण समारोह

इससे पहले 30 मई को पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) के लिए नौसेना अलंकरण समारोह, 2023 विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था। इसको लेकर रक्षा मंत्रालय की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने नौसेना अलंकरण समारोह के दौरान तैंतीस वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। एलए (एएच) विनीत कुमार और कमोडोर निशांत सिंह (मरणोपरांत) को नौ सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया। अलंकरण समारोह में कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए सोलह विशिष्ट सेवा पदक, दो जीवन रक्षा पदक और तेरह नौ सेना पदक भी प्रदान किए गए। इसके अलावा नौसेना स्टाफ के प्रमुख (सीएनएस) ने हथियार सुधार और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अग्रणी शोध के लिए लेफ्टिनेंट वीके जैन मेमोरियल गोल्ड मेडल, साथ ही उड़ान को बढ़ावा देने के लिए कैप्टन रवि धीर मेमोरियल गोल्ड मेडल भी प्रदान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+