'मैं अभी अल्लाह के पास नहीं गया', रक्षा विशेषज्ञ जीडी बख्शी के निधन की खबर निकली अफवाह

नई दिल्ली, मई 08: कोरोना महामारी का कहर देशभर में जारी है, जिस वजह से रोजाना 3000 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। इस दौर में आप जब सोशल मीडिया खोलेंगे, तो किसी ना किसी के निधन की दुखद खबर दिख ही जाएगी। इस बीच शुक्रवार को सोशल मीडिया पर रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी के निधन की खबर सामने आई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे, लेकिन कुछ ही देर बाद खुद जीडी बख्शी ने ट्वीट कर इस खबर को अफवाह बताया। जिसके बाद उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली।

Recommended Video

    Coronavirus से GD Bakshi के निधन की खबर निकली अफवाह, ट्वीट कर कहा- ‘मैं जिंदा हूं | वनइंडिया हिंदी
    जीडी बख्शी

    दरअसल शुक्रवार को कुछ लोगों ने कोरोना से जीडी बख्शी के निधन की खबर वायरल कर दी। इसके बाद उनके नंबर पर कई लोगों के फोन गए, जो उनका हाल-चाल पूछ रहे थे। शुरू में तो वो मामला नहीं समझ पाए लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि उनके मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ी है। मेजर जनरल बख्शी के मुताबिक जब भी कोई उनके पास फोन करके पूछता कि आप सही हैं, तो वो यही बोलते कि हां मैं जिंदा हूं।

    बाद में उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मेरे सभी चिंतित दोस्तों और जो वो लोग बहुत मित्रवत नहीं हैं। उनको मैं बताना चाहता हूं कि मैं जिंदा हूं, आप लोग परेशान ना हों। घबराने की जरूरत नहीं है, अभी तक मैं ऊपर अल्लाह तआला के पास नहीं गया हूं। वहीं उन्होंने चीन सीमा पर चल रहे तनाव पर चिंता जताई। साथ ही सरकार को सलाह दी कि वो लद्दाख के हालात पर नजर बनाए रखें।

    हमेशा टीवी पर दिखाई देते हैं बख्शी
    आपको बता दें कि जीडी बख्शी भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी हैं, जो मेजर जनरल के पद से रिटायर हुए हैं। मौजूदा वक्त में उन्हें देश के अच्छे रक्षा विशेषज्ञों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपनी सर्विस के दौरान जम्मू-कश्मीर में कई अहम ऑपरेशन्स में हिस्सा लिया। आमतौर पर वो आपको पाकिस्तान और चीन के खिलाफ टीवी डिबेट में गरजते हुए मिल जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+