17, 18 जुलाई को लद्दाख और कश्मीर के दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्‍ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 और 18 जुलाई को कश्‍मीर और लद्दाख के दौरे पर जाएंगे। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी होंगे। न्‍यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से यह जानकारी दी गई है। पांच मई को जब से लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच टकराव शुरू हुआ है, यह रक्षा मंत्री का पहला आधिकारिक दौर है।

rajnath-singh-100.jpg

पहले लद्दाख और फिर श्रीनगर

एएनआई ने बताया है कि राजनाथ सिंह 17 जुलाई को लद्दाख और 18 जुलाई को श्रीनगर में होंगे। वह आर्मी चीफ के साथ कुछ फॉरवर्ड लोकेशंस पर भी जाएंगे। राजनाथ सिंह पहले तीन जुलाई को लद्दाख के दौरे पर जाने वाले थे। लेकिन तब आखिरी क्षणों में कार्यक्रम में फेरबदल हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख पहुंच गए। पीएम मोदी ने तीन जुलाई को चीन सीमा से सटी फॉरवर्ड लोकेशन नीमो से नाम लिए बिना दुश्‍मन को कड़ा संदेश दिया। उन्‍होंने यहां पर पोस्‍टेड सैनिकों से मुलाकात की और फिर उन्‍हें संबोधित किया। पीएम मोदी ने 14 कोर फायर एंड फ्यूरी के ऑफिसर्स और जवानों से मुखातिब होते हुए चीन को स्‍पष्‍ट कर दिया कि अब वह दौर नहीं है जब विस्‍तारवाद नीति को आगे बढ़ाया जाए। पीएम मोदी इसके साथ ही सेना के लेह स्थित 153 जनरल हॉस्पिटल भी गए थे। यहां पर उन्‍होंने उन सैनिकों से मुलाकात की जो 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसा में घायल हो गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+