राफेल में उड़ान भरने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया अपना अनुभव

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना को पहला राफेल लड़ाकू विमान मिल गया है। विजयादशमी के मौके पर वायुसेना को फ्रांस से RB 001 राफेल विमान मिल गया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 36 राफेल विमानों में से पहले विमान में उड़ान भरी। उन्होंने शस्त्र पूजा के बाद राफेल विमान में 25 मिनट की उड़ान भरी। उन्होंने राफेल विमान पर ऊं लिखकर पूजा की। टेस्टिंग उड़ान से पहले उसके पहियों के नीचे दो नींबू भी रखे गए, जो कि धार्मिक रीति-रिवाजों माना जाता है। इसके बाद उन्होंने राफेल में उड़ान भरी।

Recommended Video

    France ने India को पहला Rafale सौंपा, राजनाथ सिंह ने की shastra puja । वनइंडिया हिंदी
     Defence Minister Rajnath Singh share experience after Rafale sortie

    उन्होंने करीब 25 मिनट की उड़ान भरी। उड़ान के दौरान उनके साथ दसॉ एविएशन के हेड टेस्ट पायलट फिलिप ड्यूचेटो मौजूद रहे। राफेल में उड़ान भरने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये उड़ान बेहद रोमांचक और बहुत आरामदायक रही। उन्होंने इस पल को बेमिसाल और अनोखा बाया और कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं किसी सुपर सोनिक स्पीड एयरक्राफ्ट में उड़ूंगा।

    उन्होंने कहा कि फरवरी 2021 तक हम 18 राफेल विमानों की डिलीवरी हासिल करेंगे और अप्रैल-मई 2022 तक हमें सभी 36 विमान मिल जाएंगे। वहीं 4 राफेल विमान मई 2020 तक भारत पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हमारी आत्मरक्षा का एक हिस्सा है न कि किसी के खिलाफ आक्रामकता का संकेत। उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के लिए 8 अक्टूबर का दिन मील का पत्थर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+