Aero India शो में चीन पर बरसे राजनाथ सिंह, कहा- अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है भारत
नई दिल्ली। Rajnath Singh in Aero India 2021 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में जारी चीन से गतिरोध को लेकर कहा है कि भारत हर कीमत पर अपनी क्षेत्रीय अखंडता का बचाव करने के लिए पूरी तरह सक्षम और तैयार है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को बेंगलुरू में एयरो इंडिया के 13वें संस्करण का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम में दिए अपने संबोधन में चीन पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लंबे समय से देख रहे हैं कि सीमा विवाद को लेकर हमारे शांतिप्रिय प्रयास विफल हो रहे हैं।
Recommended Video

वैश्विक खतरा बन गया है आतंकवाद- रक्षा मंत्री
इस दौरान राजनाथ सिंह ने चीन और पाकिस्तान को जमकर आड़े हाथ लिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत मौजूदा वक्त में कई मोर्चों पर चनौतियों का सामना कर रहा है। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवाद प्रायोजित देश पूरी दुनिया के लिए खतरा बन रहा है, भारत भी आतंकवाद का शिकार है, लेकिन हम फिर फिर अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
रक्षा उपकरणों का किया जा रहा है घरेलू विनिर्माण- राजनाथ सिंह
एयरो इंडिया कार्यक्रम के मंच से रक्षा मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमने अपने सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाए हैं, बड़े और जटिल रक्षा उपकरणों का घरेलू विनिर्माण किया जा रहा है, जो हमारी नीति का एक केंद्र बन चुका है। रक्षा मंत्री ने बताया कि अगले 7-8 साल में हमारा लक्ष्य डिफेंस के आधुनिकिकरण पर 130 बिलियन डॉलर खर्च करने का है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications