रक्षामंत्री बनते ही सियाचिन पहुंचे राजनाथ सिंह, जवानों के जज्बे को किया सलाम

नई दिल्ली। रक्षामंत्री के रूप में कार्यभार संभालते ही राजनाथ सिंह आज सबसे ऊंचाई पर स्थित वॉरजोन सियाचिन के दौरे पर पहुंचे। राजनाथ सिंह ने यहां पर तैनात सेना के जवानों और ऑफिसर्स से मुलाकात की। इस दौरान राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख विपिन रावत भी मौजूद थे। सियाचिन बेस कैंप पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि वे जवानों के जज्बे को सलाम करते हैं।

defence minister rajnath singh salutes the spirit of jawans at siachen base camp

राजनाथ सिंह ने 12 हजार फुट की ऊंचाई पर सीमा की रक्षा कर रहे जवानों से मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने कहा, 'सशस्त्र बलों में जवानों और अधिकारियों में गर्व की भावना है, ये किसी भी इंसान के दिल में सबसे मजबूत भावना है। पदभार ग्रहण करने के बाद यह रक्षा मंत्री का पहला आधिकारिक दौरा है। रक्षा मंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, 'आज मैं लद्दाख के लिए दिल्‍ली से निकल रहा हूं, जम्‍मू कश्‍मीर भी जाऊंगा। मैं सियाचिन में तैनात सैनिकों के साथ मिलने और उनसे बातचीत करने को लेकर काफी उत्‍सुक हूं। बाद में मैं श्रीनगर में तैनात सैनिकों से भी मुलाकात करूंगा।' राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे और रक्षा मंत्रालय के दूसरे सीनियर ऑफिसर्स भी उनके साथ सियाचिन के दौरे पर गए थे।

इस इलाके में कई बार हिमस्खलन और तेज हवाओं के चलते जवान हादसों का शिकार हो जाते हैं। साल 2014 में सियाचिन में जवानों के साथ दीपावली मनाने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गए थे। जबकि साल 2017 में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण जवानों के साथ दशहरा मनाने के लिए सियाचिन गई थीं। सियाचिन के मुश्किल हालात में जवान डटे रहते हैं और सरहदों की रक्षा करते हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के इस जज्बे को सलाम किया। सियाचिन के बाद राजनाथ सिंह श्रीनगर के लिए रवाना होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+