चीन सीमा विवाद: रक्षा मंत्री ने CDS और सेना प्रमुखों के साथ की बैठक, लद्दाख के हालात पर हुई चर्चा
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ बैठक की। इस दौरान लद्दाख में सीमा पर उपजे हालात को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने, वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी मौजूद रहे। लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर एक हफ्ते के अंदर ये दूसरी बैठक है।
सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस और सेना प्रमुखों से जमीनी स्तर के हालात की विस्तार से जानकारी ली। सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों की सेनाओं ने विवादित क्षेत्र से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है, लेकिन अभी भी इलाके में सैनिकों की मौजूदगी है। इससे पहले 8 जून को भी रक्षा मंत्री ने बैठक कर लद्दाख के हालात पर सेना प्रमुखों के साथ चर्चा की थी।
चीन सीमा विवाद पर राहुल के सवाल पर रविशंकर प्रसाद का बड़ा बयान
मई
से
चल
रहा
विवाद
मई
के
पहले
हफ्ते
में
चीन
सीमा
के
सिक्किम
और
लद्दाख
सेक्टर
में
भारतीय
और
चीनी
सैनिकों
के
बीच
विवाद
हुआ
था।
इस
दौरान
झड़प
में
कई
जवान
घायल
भी
हुए
थे।
सिक्किम
में
तो
मामला
शांत
है,
लेकिन
लद्दाख
में
विवाद
ज्यादा
बढ़
गया
था।
जिसके
बाद
दोनों
देशों
के
उच्च
सैन्य
अधिकारियों
ने
लद्दाख
में
बैठक
की
थी।
इस
बैठक
के
बाद
दोनों
देशों
के
सैनिक
विवादित
क्षेत्र
से
पीछे
हट
गए
थे।
'चीन
से
हो
रही
सकारात्मक
वार्ता'
रक्षा
मंत्री
राजनाथ
सिंह
ने
कुछ
दिन
पहले
कहा
था
कि
चीन
के
साथ
भारत
की
सैन्य
और
राजनयिक
स्तर
की
वार्ता
सकारात्मक
रही
है
और
आगे
भी
जारी
रहेगी।
नरेंद्र
मोदी
की
अगुवाई
वाली
सरकार
यह
सुनिश्चित
करेगी
कि
जहां
तक
भारत-चीन
सीमा
पर
स्थिति
का
संबंध
है,
वहां
भारत
का
गौरव
प्रभावित
नहीं
हो।
राजनाथ
सिंह
के
मुताबिक
भारत
और
चीन
के
बीच
सीमा
विवाद
लंबे
समय
से
चल
रहा
है।
हम
इसे
जल्द
से
जल्द
हल
करना
चाहते
हैं।
जिस
वजह
से
दोनों
देश
इस
दिशा
में
जरूरी
कदम
उठा
रहे
हैं।