रक्षा मंत्री का पाकिस्तान पर निशाना, अपने यहां सड़क का निर्माण तक नहीं कर सकता हमारा पड़ोसी मुल्क
नई दिल्ली। आर्म्ड फोर्सस फ्लैग डे (Armed Forces Flag Day) के मौके पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिना पाकिस्तान का नाम लिए उस पर जोरदार हमला बोला है। दरअसल, शुक्रवार को राजनाथ सिंह वर्चुअल तरीके सीएसआर वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान पर अपनी संप्रभुता की रक्षा नहीं करने का आरोप लगाया।
क्या कहा राजनाथ सिंह ने ?
राजनाथ सिंह ने कहा कि जो देश अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में सफल नहीं होते हैं, उनकी हालत हमारे पड़ोसी मुल्क जैसी हो जाती है। राजनाथ सिंह ने इसके बाद कहा कि आप मेरा इशारा तो समझ ही गए होंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि जो ना खुद से सड़क बना सकते हैं और ना ही उस पर चल सकते हैं। यहां तक कि अपनी संप्रभुता को खो देने वाले देश अपने दम पर व्यापार भी नहीं कर सकते हैं और ना ही किसी को व्यापार करने से रोक सकते हैं।
#WATCH: "...Countries who fail to protect their sovereignty become like our neighbouring nation-who can't build their roads on their own, nor walk on them, not even have trade on their own or stop someone from trading..," says Defence Minister at Armed Forces Flag Day CSR Webinar pic.twitter.com/3u5FjihvRv
— ANI (@ANI) December 4, 2020