इंडियन नेवी होगी और मजबूत, रक्षा मंत्रालय ने जारी किया हैवीवेट तारपीडो के लिए 2000 करोड़ का टेंडर
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की मारक क्षमता अब और ज्यादा बढ़ने वाली है। रक्षा मंत्रालय ने लगभग 100 हैवीवेट तारपीडो खरीदने के लिए 2000 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। मुंबई स्थित मझगांव डॉकयार्ड में बनाई जा रही छह स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों पर रखा जाएगा।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, "भारतीय नौसेना के लिए पनडुब्बियों के लिए करीब 100 हैवीवेट तारपीडो हासिल करने का टेंडर 10 दिन पहले जारी किया गया था।" फ्रेंच मूल की स्कॉर्पीन पनडुब्बियां भारत में Mazagon Dockyards Limited (MDL) में बनाई जा रही हैं और अब इन्हें Kalvari Class के नाम से जाना जाता है। IANS Kalvari Class की पहली नाव को पहले ही Indian Navy में शामिल किया गया और अब ये ऑपरेशनल ड्यूटी को पूरा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications