राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा

Recommended Video

      Rahul Gandhi के Statement से नाराज़ ADCB Bank ने ठोका Defamation Case | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है। स्थानीय अदालत में ये मामला दर्ज कराया गया है। सुरजेवाला और गांधी पर ये मामला 2016 में नोटबंदी के दौरान बैंक पर लगाए आरोपों को लेकर दर्ज कराया गया है। सहकारी बैंक और उसके अध्यक्ष अजय पटेल की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने बैंक के खिलाफ गड़बड़ी के झूठे आरोप लगाए और बैंक को बदनाम किया। मामले की सुनवाई 17 सितंबर को होगी।

      Defamation complaint filed against Rahul Gandhi and Randeep Surjewala

      नोटबंदी के वक्त पांच दिनों में 750 करोड़ रूपये के पुराने नोट बदलने को घोटाला बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने निशाना साधा था। राहुल गांधी ने 22 जून को ट्वीट किया था "बधाई हो अमित शाह जी, डायरेक्टर अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक, आपके बैंक को पहले पांच दिनों में 750 करोड़ के पुराने नोट बदलने के लिए पहला पुरस्कार मिला है. लाखों भारतीयों की जिंदगी नोटबंदी में तबाह हो गई, आपकी इस उप्लब्धि को सलाम"

      surjewala

      मुंबई के एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा मांगी गई जानकारी पर नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) ने जवाब जारी किया था जिसके बाद राहुल और सुरजेवाला ने आरोप लगाए थे।

      गोल्ड गंवाकर भी सिंधु ने रचा इतिहास, जीता सिल्वर मेडल

      अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक के वकील एस वी राजू ने अर्जी में अदालत से कहा है कि दोनों कांग्रेस नेताओं की ओर से दिया गया बयान झूठा था क्योंकि बैंक ने इतनी बड़ी राशि बदली ही नहीं थी। ऐसे में इससे बैंक की छवि खराब हुई। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट एस के गढवी ने सीआरपीसी की धारा 202 के तहत कार्यवाही के लिए समुचित आधार है या नहीं इसके लिए जांच का आदेश दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+