VIDEO: स्पाइडर मैन की तरह दीवार पर चढ़ता दिखा हिरण, एक ही बार में पहुंचा छत तक

नई दुनिया: हिरण जंगल के सबसे शांत जीवों में से एक हैं। ये शाकाहारी होते हैं, लेकिन इनके ऊपर हमेशा शिकारी जानवरों की नजर रहती है। हालांकि कुदरत ने इनको शिकारियों से बचाने के लिए फुर्तीला शरीर दिया हुआ है। जिसकी मदद से वो तेजी से भाग सकते हैं, लेकिन अब एक हिरण का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अजीब हरकत करता नजर आ रहा। (वीडियो-नीचे)

लोकेशन नहीं पता

लोकेशन नहीं पता

ट्विटर पर एक यूजर ने एक हिरण का वीडियो शेयर किया है। जिस पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। हालांकि ये नहीं बताया गया कि ये कहां का है। इस वीडियो में एक हिरण किसी घर में रहता है। कुछ देर में वो दीवार पर चढ़ना शुरू कर देता है। जमीन से दीवार की ऊंचाई 10 फीट से ज्यादा रही होगी, लेकिन उसकी छत तक हिरण आराम से पहुंच जाता है।

स्पाइडर मैन से तुलना

स्पाइडर मैन से तुलना

एक बार करने के बाद हिरण रुका नहीं, वो लगातार दीवार पर चढ़ता रहा। उसको देखकर ऐसा लग रहा था कि उसे इसे करने में काफी मजा आ रहा है। इस वीडियो को लोग भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस हिरण की तुलना स्पाइडर मैन से कर रहे हैं।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि ये हिरण है या फिर जंगल का स्पाइडर मैन। मैंने हिरण को भागते तो कई बार देखा है, लेकिन दीवार चढ़ते पहली बार। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि अगर सारे हिरण में ये टैलेंट आ गया, तो चिड़िया घर वाले उनको कैसे बाड़े में रखेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लग रहा ये अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा, इस वजह से ये इतना एक्साइटेड है।

ये है हिरण की खासियत

ये है हिरण की खासियत

आपको बता दें कि हिरण एक स्तनधारी जीव है, जो दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में पाया जाता है। हालांकि जंगलों की संख्या कम होने की वजह से इनका अस्तित्व भी खतरे में आ रहा है। साथ ही इनका शिकार भी पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। मुश्किल वक्त में ये खुद को बचाने के लिए हिरण 60-80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। इसके अलावा ये आराम से 30-40 फीट की छलांग लगा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+