दीपिका की कांजीवरम साड़ी खरीदने के लिए उतावले हुए फैंस, दुकान पर स्टॉक खत्म

फिल्मी सितारों का फैशन स्टाइल आते ही तुरंत मार्केट में वायरल हो जाता है। एक्ट्रेसेस की साड़ियां और लहंगों की डुप्लीकेट कॉपियां भी ऐसे में लाखों में बिकती हैं। ऐसा ही कुछ दीपिका पादुकोण की साड़ियों के साथ भी हुआ।

Recommended Video

    Deepika - Ranveer: Fans goes crazy for Deepika Padukone's Saree | FilmiBeat
    Deepika Padukone

    नई दिल्ली। फिल्मी सितारों का फैशन स्टाइल आते ही तुरंत मार्केट में वायरल हो जाता है। एक्ट्रेसेस की साड़ियां और लहंगों की डुप्लीकेट कॉपियां भी ऐसे में लाखों में बिकती हैं। ऐसा ही कुछ दीपिका पादुकोण की साड़ियों के साथ भी हुआ। शादी और रिसेप्शन में दीपिका ने कांजीवरम साड़ियां पहनी थीं, जो फैंस में हिट हो गई हैं। फैंस दीपिका जैसी साड़ी खरीदने के लिए इतने उतावले हो गए हैं कि उसकी कॉपी तक खरीद रहे हैं। जिस दुकान से दीपिका ने साड़ी ली थी, वहां तो इनका स्टॉक ही खत्म हो गया है।

    दीपिका के लिए मां उज्जवला ने खरीदी थीं कांजीवरम साड़ियां

    दीपिका के लिए मां उज्जवला ने खरीदी थीं कांजीवरम साड़ियां

    दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी और रिसेप्शन में खास मां उज्जवला पादुकोण की दी हुई साड़ी पहनी। ये कांजीवरम साड़ियां उज्जवला पादुकोण ने बेंगलुरू की मशहूर दुकान हाउस ऑफ अंगदी से लिया था। दीपिका ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज से हुई शादी में लाल रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। वहीं 21 नवंबर को बेंगलुरू में हुए रिसेप्शन में उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी, जिसे मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था।

    दुकान पर खत्म हुआ रिसेप्शन वाली साड़ी का स्टॉक

    दुकान पर खत्म हुआ रिसेप्शन वाली साड़ी का स्टॉक

    रिसेप्शन में पहनी गई ये साड़ी तुरंत फैंस के बीच पॉप्यूलप हो गई। खबरों की मानें तो अगंद गैलेरिया से खरीदी गईं इन साड़ियों का स्टॉक दुकान पर खत्म हो गया है। दीपिका के फैंस ने इन साड़ियों को खरीदने में जरा सी भी देर नहीं की और दुकान से इसके जैसी दिखने वाली साड़ियां खरीद लीं। इन साड़ियों की कीमत 2 से 3 लाख के बीच बताई जा रही है। दीपिका की साड़ी डिजाइन करने वाले अंगदी गैलेरिया में इस साड़ी का पूरा स्टॉक खत्म हो गया है।

    बेंगलुरू के बाद अब मुंबई में होगा भव्य रिसेप्शन

    बेंगलुरू के बाद अब मुंबई में होगा भव्य रिसेप्शन

    रणवीर-दीपिका 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे थे। 14 नवंबर को दोनों ने कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की थी और 15 नवंबर को शादी सिंधी रीति-रिवाज से हुई थी। इस शादी में केवल दोनों के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों ने 21 नवंबर को बेंगलुरू में भव्य रिसेप्शन दिया। वहीं इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए 1 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन रखा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+