रणवीर की साली अनीषा पादुकोण ने बहन और जीजु के लिए कहा, 'रब ने बना दी जोड़ी'

बॉलीवुड के 'राम-लीला' दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का खुमार अभी तक लोगों के सिर से उतरा नहीं है। फिर चाहे शादी हो या रिसेप्शन, दोनों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। दीपिका-रणवीर की शादी से पूरा परिवार उत्साहित है, लेकिन शायद ही कोई रणवीर की साली जितना एक्साइटेड हो।

Recommended Video

    Deepika Ranveer: Ranveer Singh's sister in law Anisha Padukone Shares THIS amazing Post | FilmiBeat
    Deepika-Ranveer

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'राम-लीला' दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का खुमार अभी तक लोगों के सिर से उतरा नहीं है। फिर चाहे शादी हो या रिसेप्शन, दोनों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। दीपिका-रणवीर की शादी से पूरा परिवार उत्साहित है, लेकिन शायद ही कोई रणवीर की साली जितना एक्साइटेड हो। दीपिका की छोटी बहन अनीषा पादुकोण शादी से लेकर ही अपने इंस्टाग्राम में दोनों की शादी को लेकर अलग-अलग अपडेट कर रही हैं।

    अनीषा पादुकोण ने कहा 'रब ने बना दी जोड़ी'

    अनीषा पादुकोण ने कहा 'रब ने बना दी जोड़ी'

    अब रिसेप्शन के बाद उन्होंने अपने बहन और जीजु के लिए 'रब ने बना दी जोड़ी' पोस्ट शेयर किया है। अनीषा पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक ऑटो का फोटो शेयर किया है, जिसके पीछे लिखा है 'रब ने बना दी जोड़ी'। इस पोस्ट पर उन्होंने बहन दीपिका पादुकोण और जीजु रणवीर सिंह को टैग करते हुए लिखा है 'MOOD'। अनीषा पादुकोण शादी के दिन से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अलग-अलग नाम दे रही हैं।

    14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी शादी

    14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी शादी

    रणवीर-दीपिका की शादी वाले दिन अनीषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल #Ladkiwale रख लिया था। वहीं दोनों की शादी संपन्न होने के बाद उन्होंने इसे बदल #DeepVeerWale कर लिया था। रणवीर-दीपिका 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे थे। 14 नवंबर को दोनों ने कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की थी और 15 नवंबर को शादी सिंधी रीति-रिवाज से हुई थी। इस शादी में केवल दोनों के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

    फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए इस दिन रखा रिस्पेशन

    फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए इस दिन रखा रिस्पेशन

    शादी के बाद दोनों ने 21 नवंबर को बेंगलुरू में भव्य रिसेप्शन दिया। बेंगलुरू में हुए रिसेप्शन के लिए दीपिका ने अपनी मां की दी हुई साड़ी पहनी थी, जिसे हाउस ऑफ अंगदी ने डिजाइन किया था। वहीं रणवीर सिंह रोहित बहल की शेरवानी में नजर आए। वहीं इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए 1 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन रखा गया है। रिसेप्शन द ग्रैंड हयात मुंबई में होगा जिसमें शाहरुख से लेकर आलिया भट्ट के पहुंचने की उम्मीद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+