'इसे कहते हैं आपदा में अवसर': 'तौकते' के चलते गिरा पेड़ तो एक्ट्रेस ने करवाया फोटोशूट, डांस का Video Viral

मुंबई, 18 मई। एक तरफ भारत के कई तटीय राज्यों में भीषण चक्रवाती तूफान 'तौकते' ने कोहराम मचाया हुआ है, वहीं कुछ लोग इस आपदा को अवसर में बदलने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने मंगलवार को कुछ ऐसा ही किया। दरअसल, दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह 'तौकते' तूफान की वजह से गिरे पेड़ और बारिश के बीच नाचती दिख रही हैं। दीपिका ने सड़क पर गिरे पेड़ के साथ कई हॉट पोज भी दिया।

दीपिका ने खोजा आपदा में अवसर

दीपिका ने खोजा आपदा में अवसर

सोशल मीडिया पर दीपिका सिंह का यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है, कमेंट बॉक्सी में फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। दीपिका इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अरब सागर से उठे 'तौकते' तूफान का कहर महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में ज्यादा देखने को मिला है। तेज हवाओं के चलते कई पेड़ जड़ सहित जमीन से उखड़कर गिर पड़े।

दीपिका सिंह का डांस वीडियो वायरल

दीपिका सिंह का डांस वीडियो वायरल

मुंबई में भी तेज हवाओं और भारी बारिश की वजह से जगह-जगह पेड़ गिरने और पानी भरने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच दीपिका सिंह ने आपदा में भी अवसर खोज निकाला। तूफान की वजह से दीपिका के घर के बाहर एक हरा-भरा पेड़ गिर गया जिसकी वजह से रास्ता भी पूरी तरह ब्लॉक हो गया। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस ने पेड़ के साथ रोमांटिक पोज देने का अच्छा मौका तलाश लिया। उन्होंने बारिश के बीच ठुमके भी लगाए।

'आप तूफान को नहीं रोक सकते'

'आप तूफान को नहीं रोक सकते'

'द‍िया और बाती' और 'कवच' जैसे सीरियल में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस दीपिका ने पेड़ के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के लिए एक खास संदेश भी लिखा है। उन्होंने लिखा, आप तूफान को नहीं रोक सकते, तो इसकी कोशिश करना भी बंद कीजिए। ऐसे में आप खुद को शांत रखने की कोशिश कर सकते हैं। तूफान भी गुजर जाएगा, इसलिए प्रकृति के इस गुस्से और उदास अंदाज को गले लगाओ।

पेड़ के साथ करवाया फोटोशूट

पेड़ के साथ करवाया फोटोशूट

एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने गिरे हुए पेड़ की जानकारी देते हुए कहा, यह पेड़ ठीक मेरे घर के सामने गिरा है, इससे किसी को चोट नहीं पहुंची है। लेकिन अपने दरवाजे से इस पेड़ को हटाने से पहले रोहित और मैंने इसके साथ यादें संजोने के लिए कुछ तस्वीरें भी लीं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के दीपिका का यह अंदाज पसंद आया तो कुछ ने उनकी आलोचना भी की है। हालांकि इंटरनेट पर अब उनका डांस धूम मचा रहा है।

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस दीपिक सिंह की मां ने कोरोना वायरस को दी मात, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को कहा शुक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+