Wedding Reception दीपवीर का लेकिन महफिल लूटी इन्होंने, लुक में दीपिका को भी कर दिया मात

मुंबई। इस साल की शाही शादियों में से एक रही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की शादी, इस शादी को लेकर दीपिका-रणवीर से जुड़ा हर इंसान बहुत ज्यादा उत्साहित था, चाहे दोनों के परिवार वाले हों या फिर दोनों के फैंस, हर किसी ने इस नए-नवेले जोड़े को झोली भर-भरकर दुआएं दी हैं, शादी से तो दीप-वीर ने लोगों और मीडिया को काफी दूर रखा है लेकिन रिसेप्शन पार्टी में ऐसा नहीं हुआ।

दीप-वीर का शाही अंदाज

दीप-वीर का शाही अंदाज

मालूम हो कि दीपवीर का पहला रिसेप्शन बुधवार को बेंगलुरू में आयोजित हुआ, जिसमें खेल, राजनीति, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई नामी-गिरामी हस्तियों ने शिरकत की। इस भव्य आयोजन में दीप-वीर बिल्कुल शाही अंदाज में दिखे, दोनों के लुक की तारीफ करते लोग थक नहीं रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'जलवा कायम नाम मुलायम'...जानिए धरती पुत्र के बारे में कुछ खास बातें
अनीशा पादुकोण ने लूटी महफिल

अनीशा पादुकोण ने लूटी महफिल

लेकिन इस पार्टी में कोई ऐसा भी है जिसने दीप-वीर के रिसेप्शन में उन दोनों को ही मात दे दी और वो इस वक्त सोशल मीडिया की हॉट टॉपिक बन गया है, जानना चाहते हैं कौन है वो, तो सुनिए वो कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण की छोटी बहन अनीशा पादुकोण हैं।

प्रकाश पादुकोण की छोटी लाडली

प्रकाश पादुकोण की छोटी लाडली

वैसे तो प्रकाश पादुकोण की छोटी लाडली और गोल्फर खिलाड़ी अनीशा लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं लेकिन बुधवार रात के रिसेप्शन में उन्होंने अपने रूप का ऐसा जादू बिखेरा, जो कि लोगों को हैरान कर गया। रॉयल पार्टी में अनीशा भी रॉयल ही नजर आईं, उन्होंने नीले रंग का लहंगा पहना हुआ था, उनकी खूबसूरत तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अनीशा ने बदला अपना इंस्टा स्टेटस

अनीशा ने बदला अपना इंस्टा स्टेटस

मालूम हो कि दीपिका से पांच साल छोटी अनीशा ने दीपवीर की शादी से पहले अपना इंस्ट्रागाम स्टेटस #Ladkiwale रखा था और शादी होने के बाद उन्होंने अपना इंस्टा स्टेटस #DeepVeerWale कर दिया है।

 दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 तारीख को

दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 तारीख को

मालूम हो अब दीपवीर अपना दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 तारीख को देंगे जो कि रणवीर सिंह के घर-वालों की ओर से आयोजित होगा। इस रिसेप्शन देने के बाद दीप-वीर थोड़ा आराम करेंगे लेकिन हनीमून पर नहीं जाएंगे।

इस वजह से अभी हनीमून पर नहीं जाएंगे दीपवीर

क्योंकि रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'सिंबा' पर ध्यान देना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि फिल्म के प्रमोशन पर ध्यान दिया जाए। 'सिंबा' इस समय उनके करियर की बड़ी फिल्म है, ऐसे में वो चाहते हैं कि पहले फिल्म को निपटाया जाए फिर हनीमून पर जाएं, वहीं दीपिका इन दिनों काम से दूर हैं और फ्री हैं और अपने जीवन के नए दौर को वो पूरी तरह से इंज्वाय कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+