रणवीर से कब हुई थी सगाई, बताकर दीपिका ने चौंकाया, दोस्तों तक को नहीं था पता

रणवीर से शादी के बाद सगाई को लेकर दीपिका ने चौंकाया, दोस्तों तक को नहीं था पतारणवीर से शादी के बाद सगाई पर खुलासे से दीपिका ने चौंकाया

मुंबई। बीते माह रणवीर सिंह से शादी करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बताया है कि वो चार साल पहले गुपचुप सगाई कर चुके थे। दीपिका ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ये बात कही है। दीपिका ने कहा कि हमने ये किसी को नहीं बताया, ये बात सिर्फ हम दोनों के माता-पिता ही जानते थे। दोनों ने नंवबर में छह साल के रिलेशनशिप के बाद शादी कर ली थी। इस समय दोनों ही अपने-अपने फिल्मी करियर में बिजी हो गए हैं।

छह माह के रिलेशनशिप में कर लिया था शादी का फैसला

छह माह के रिलेशनशिप में कर लिया था शादी का फैसला

दीपिका ने बताया है कि वो और रणवीर जब मिले तो छह महीने बाद ही ये फैसला कर चुके थे कि हम शादी करेंगे। हालांकि हमें शादी कब करनी चाहिए, ये तय नहीं था।छह साल के रिलेशनशिप में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन हमारा रिश्ता मजबूत बना रहा। कई बार लड़ाई भी हुई लेकिन इतनी नहीं कि रिश्ते में खटास आए। यह कोई नहीं जानता था कि हम चार साल पहले सगाई कर चुके थे। सिर्फ उसके माता पिता, मेरे माता पिता और हमारी बहनों के अलावा किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी।

रणवीर बेहद संवदेनशील इंसान

रणवीर बेहद संवदेनशील इंसान

इससे पहले अपने इंटरव्यू में दीपिका ने पति रणवीर को संवेदनशील इंसान बताया था। दीपिका ने कहा, वो संवेदनशील, बेहद भावनात्मक, बहुत बुद्धिमान है। कई बार तो बच्चों जैसा। इससे ये मतलब नहीं है कि उनकी ऊर्जा और चंचल स्वभाव वो नहीं हैं, वो भी उन्हीं का हिस्सा है, लेकिन उनकी एक शांत साइड भी है। वो वैसे नहीं हैं कि मैं एक आदमी हूं, मैं अपनी भावनाओं को नहीं दिखा सकता। वो भी संवेदनशील हैं और मैं भी। और ऐसे व्यक्ति के साथ जीवन बिताना आसान हो जाता है जो इसे समझता है।

शादी के बाद आने वाले बदलावों पर दीपिका ने कहा कि वो 18 साल की उम्र से घर चला रही हैं, तो उस हिसाब से ज्यादा कुछ नहीं बदलेगा। हां हम उन बदलावों से गुजरेंगे जो तब आते हैं जब दो लोग साथ रहना शुरू करते हैं। नए शादीशुदा जोड़े जो बदलाव देखते हैं।

इटली में की थी शादी, भारत में रिसेप्शन

इटली में की थी शादी, भारत में रिसेप्शन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले महीने इटली के लेक कोमो में शादी की थी। 14 नवंबर को दोनों ने कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की थी और 15 नवंबर को शादी सिंधी रीति-रिवाज से हुई थी। इस शादी में केवल दोनों के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों ने 21 नवंबर को बेंगलुरू में भव्य रिसेप्शन दिया। वहीं मुंबई में मीडिया के लिए 28 नवंबर और इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए 1 दिसंबर को रिसेप्शन रखा गया था।

दीपिका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पर काम कर रही हैं। जिसके साथ वो प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। दीपिका ये फिल्म एसिड अटैक पीड़िता पर आधारित है, जिसे मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। वहीं रणवीर सिंह इन दिनों सिंबा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सिंबा 28 दिंसबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+