लंदन से आई दीपिका पादुकोण के गर्भवती होने की खबर, वायरल हुई तस्वीरें, क्या है सच्चाई
नई
दिल्ली। बॉलीवुड की 'मस्तानी' यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जब से पति-पत्नी बने हैं, तब से ही उनके चाहने वाले उनके परिवार के आगे बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं इसलिए हर कोई अक्सर इन दोनों से मम्मी-पापा बनने वाला सवाल पूछ लेता है, फिलहाल इस वक्त लंदन में ये लविंग कपल है, ये दोनों वहां पर अपनी अगली फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं लेकिन इस बीच एक खबर ने वहां पर सबको चौंका दिया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
लंदन से आई दीपिका पादुकोण के गर्भवती होने की खबर
दरअसल दीपिका-रणवीर की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों में दीपिका के कपड़े काफी ढीले-ढाले हैं तो वहीं दोनों का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पैरट कलर के काफी अजीबो-गरीब लिबास में है, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया पर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं, एक यूजर ने लिखा कि 'दीपिका इस तरह खुद को ढक रही हैं, क्या वो बेबी बंप छुपा रही हैं।'

मीडिया रिपोर्ट्स दीपिका की प्रेग्नेंसी का दावा कर रही हैं?
तो वहीं लंदन में ली गईं दीपवीर की कुछ तस्वीरों और वीडियो के जरिए कई मीडिया रिपोर्ट्स दीपिका की प्रेग्नेंसी का दावा कर रही हैं, इन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि दीपिका इन दिनों ढ़ीले कपड़े इसीलिए रही हैं ताकि किसी को उनके बेबी बंप के बारे में शक नहीं हो पाए।

लाइव चैट के दौरान दीपिका ने किया था ये कमेंट
इससे पहले भी दीपिका पादुकोण के एक कमेंट से उनके फैन्स क्रेजी हो गए थे और उन्हें लगा था कि दीपिका गर्भवती हैं, दरअसल रणवीर सिंह के लाइव चैट के दौरान दीपिका ने एक मजेदार कमेंट किया था, दीपिका ने लिखा, ' Hi Daddie', और साइड में बेबी का इमोजी भी पोस्ट किया था। बस फिर क्या था, दीपिका के इस कमेंट पर फैन्स क्रेजी होते दिखे। दरअसल, दीपिका के इस कमेंट के बाद ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं क्या दीपिका प्रेग्नेंट हैं।
फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी दीप-वीर
बता दें कि दीपिका और रणवीर इन दिनों लंदन में हैं और कबीर खान की फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे जबकि दीपिका उनकी पत्नी रूमी देव के किरदार में होंगी। ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में विक्रांत मैसी के साथ नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications