दीपिका ने शेयर की प्रकाश पादुकोण की ये तस्वीर, कहा-मुझे गर्व है आप पर पापा, Love You
मुंबई। बॉलीवुड की 'मस्तानी' गर्ल दीपिका पादुकोण की अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ एक बहुत ही अच्छी बॉडिंग हैं, अपने पापा की इस लाडली को अपने पिता पर गर्व है इसलिए आज जब उनके पिता और देश के पूर्व और महान बैडमिंटन प्लेयर की अकेडमी को 25 बरस पूरे हुए हैं तो उन्होंने अपने पापा की दो खास तस्वीरें शेयर करते हुए एक बेहद ही प्यारा नोट शेयर किया है।
दीपिका ने शेयर की पापा की फोटो
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रकाश पादुकोण की पुरानी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें प्रकाश एक्शन मोड में हैं, इस फोटो के साथ ही दीपिका ने लिखा है कि बैडमिंटन और भारतीय स्पोर्ट में आपके योगदान को माप नहीं सकते हैं, आपकी निष्ठा, अनुशासन, दृढ़ निश्चय और सालों की मेहनत के लिए आपको धन्यवाद, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और आप पर हमें गर्व है

देश के लिए पिता प्रकाश पादुकोण के योगदान पर दीपिका को है गर्व
मालूम हो कि अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित प्रकाश पादुकोण साल 1980 में दुनिया का नंबर 1 बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं। ये लगातार नौ साल 1971 से 1979 तक राष्ट्रीय चैंपियन रहे। एक इवेंट में दीपिका ने अपने पापा के बारे में खुलकर बातें की थीं।

पापा की वजह से ही मिला सब कुछ: दीपिका पादुकोण
दीपिका ने कहा था कि करियर की शुरुआत में उनके पिता ने उन्हें सलाह दी थी कि वह पैसे और सफलता को महत्व तो दे पर मानवीय मूल्यों, ईश्वर के प्रति आस्था और माता पिता को हमेशा इनसे पहले मानें, वह जीवन में आने वाली कठिनाइयों से ही आगे बढ़ने का रास्ता निकालें और इस बात को हमेशा याद रखें कि आप हमेशा नहीं जीत सकते, कभी जो हारना पड़े तो उसे भी पूरे हौंसले के साथ स्वीकार करें, वो आज जो कुछ भी हैं, वो अपने पापा की वजह से हैं।












Click it and Unblock the Notifications