दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी अग्रवाल के साथ किया नागिन डांस, देखें TikTok वायरल वीडियो
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म छपाक के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसके चलते वह कई टीवी शोज और कार्यक्रमों में दिखाई दे रही हैं। अब दीपिका का एक टिक-टॉक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के साथ नागिन डांस करती दिख रही हैं।

इसी वीडियो के साथ दीपिका ने टिक-टॉक पर डेब्यू किया है। दोनों का मजेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका काले रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं, जबकि लक्ष्मी ने ग्रे ड्रेस पहनी है। हालांकि कुछ लोग दिपिका के वीडियो को उनकी मार्केटिंग स्ट्रैटिजी कह रहे हैं। वहीं कुछ इसे मस्ती के लिए वीडियो बनाना कह रहे हैं।
@deepikapadukone bohut zyaada masti...dher sara pyaar...❤ @thelaxmiagarwalpihu
♬ original sound - deepikapadukone
बता दें दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। जिसका टाइटल ट्रैक 3 जनवरी को ही रिलीज हुआ है। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म के टाइटल ट्रैक की बात करें तो इस गाने में गुलजार के लिरिक्स हैं और अरिजीत सिंह की खूबसूरत आवाज है। लोगों को ये गाना खूब पसंद आ रहा है।
इस फिल्म में दीपिका ने लक्ष्मी का किरदार निभाया है। उनका नाम मालती है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्रांत मैसी दीपिका के साथ नजर आएंगे। विक्रांत ने लक्ष्मी के रियल लाइफ पार्टनर आलोक दीक्षित का किरदार निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications