कड़कड़ाती ठंड में New York की सड़कों पर साइकिल चलाती दिखीं दीपिका पादुकोण, Video वायरल

न्यूयॉर्क। बॉलीवुड हसीना दीपिका पादुकोण इन दिनों न्यूयार्क में हैं, हाल ही में उन्होंने गाला इवेंट में रेड कार्पेट पर देखा गया था, जहां वो बार्बी की ड्रेस में बहुत ज्यादा हसीन नजर आई थीं, लोग उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ करते थक नहीं रहे थे इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो न्यूयार्क की सड़कों पर रात में साइकिल चलाती दिख रही हैं, साइकिल चलाते हुए दीपिका की खुशी साफ चेहरे पर दिखाई पड़ रही है।

New York की सड़कों पर साइकिल चलाती दिखीं दीपिका पादुकोण

लोगों ने दीपिका की इस बात के लिए काफी तारीफ भी की है और उन्हें फिटनेस मंत्र देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की गिनती इस वक्त बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं, वो फिटनेस और हेल्थ लाइफ को भी सपोर्ट करती है।

पापा से मिला फिटनेस मंत्र

वो अभिनेत्री बनने से पहले एथलीट रही हैं, उनके पिता प्रकाश पादुकोण देश के जाने-माने खिलाड़ी रहे हैं, जिसकी वजह से वो टॉप और बिजी एक्ट्रेस होने के बावजूद भी एक टफ दिनचर्या को फॉलो करती हैं और शायद यही उनकी खूबसूरती और सफलता का राज भी है।

फिल्म 'छपाक'

फिल्म 'छपाक'

फिलहाल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' (Chhapaak)को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं, यह फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) की लाइफ पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है, फिल्म का पहला लुक दीपिका ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। अपनी फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा था कि 'एक ऐसा कैरेक्टर, जो हमेशा हमेशा मेरे साथ रहेगा।'

फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी

फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी

उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी, इस फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं, दीपिका इस फिल्म की निर्माता भी हैं फिल्म में दीपिका के करेक्टर का नाम मालती है, फिल्म में दीपिका के को-स्टार विक्रांत मैसे हैं। दीपिका इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी कर रही हैं। यह शादी के बाद दीपिका की पहली फिल्म है।

कौन हैं लक्ष्मी?

कौन हैं लक्ष्मी?

एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी शक्ति की जीती-जागती मिसाल हैं, उनका चेहरा दरिंदों ने तेजाब से बिगाड़ तो दिया मगर उनके हौसलों का बाल त‍क बांका नहीं कर सके। आज लक्ष्मी देश में एसिड अटैक की शिकार लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं।

इंटरनेशनल विमेन ऑफ करेज अवॉर्ड

इंटरनेशनल विमेन ऑफ करेज अवॉर्ड

2014 में लक्ष्मी को मिशेल ओबामा के हाथों 'इंटरनेशनल विमेन ऑफ करेज अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। फिलहाल वो अपने एनजीओ 'छांव फाउंडेशन' के जरिए एसिड अटैक पीड़ित लड़कियों के लिए काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+