यहां देखें पूरा 'रामायण' परिवार, दीपिका चिखलिया ने शेयर की 33 साल पुरानी तस्वीर

नई दिल्ली। देश में जारी लॉकडाउन के बीच दर्शकों की मांग पर एक बार फिर डीडी नेशनल पर रामायण का प्रसारण हो रहा है। सीरियल को ना केवल आज की पीढ़ी पसंद कर रही है, बल्कि उस दौर के लोग भी अपनी पुरानी यादों को एक बार फिर ताजा कर रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ रामायण सीरियल में काम करने वाले कलाकार भी सीरियल से जुड़े अपने अनुभवों को याद कर रहे हैं और पुराने किस्से सुना रहे हैं। इस बीच रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

तस्वीर में पर्दे के पीछे वाली टीम भी शामिल

तस्वीर में पर्दे के पीछे वाली टीम भी शामिल

इस तस्वीर में रामायण सीरियल में काम करने वाली पूरी कास्ट दिखाई दे रही है। तस्वीर में पर्दे के पीछे वाली टीम भी शामिल है। इसके अलावा इसमें राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह, भरत बने संजय जुग भी दिखाई दे रहे हैं। डीडी नेशनल ने सीरियल के प्रसारण के बाद टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए अन्य चैनलों के मुकाबले पहला स्थान हासिल किया है।

सोशल मीडिया पर भारी क्रेज

सोशल मीडिया पर भारी क्रेज

बार्क (Broadcast Audience Research Council) ने 28 मार्च से 3 अप्रैल तक 13वें हफ्ते की एक रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, डीडी नेशनल को इस अवधि में 1.5 मिलियन से अधिक इम्प्रेशंस मिले हैं। सभी जॉनर के चैनलों के बीच डीडी नेशनल ने पहला स्थान हासिल किया है। रामायण और महाभारत जैसे आध्यात्मिक शो को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान इन शोज का सोशल मीडिया पर भारी क्रेज दिख रहा है। इन पुराने सीरियलों के चलते डीडी नेशनल ने टीवी रेटिंग की दुनिया में इतिहास रच दिया है।

रामायण से जुडे़ कई किस्से सुनाए

रामायण से जुडे़ कई किस्से सुनाए

हाल ही में मार्च महीने की शुरुआत में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। यहां इन्होंने रामायण से जुडे़ कई किस्से सुनाए थे। अरुण गोविल ने कहा था, 'जब हम रामायण की शूटिंग कर रहे थे, तब मुझे और बाकी कास्ट को बोल्ड फोटोशूट का ऑफर मिला था। वो भारी भरकम रकम भी दे रहे थे। हममें से किसी ने भी इसे स्वीकार नहीं किया क्योंकि हम पैसों के लिए दर्शकों का विश्वास नहीं तोड़ सकते थे।'

रामायण के कलाकार भी देख रहे हैं सीरियल

बता दें ना केवल दर्शक बल्कि रामायण की स्टारकास्ट भी इस शो को अपने परिवार के साथ देख रही है। सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सीरियल देखते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया का भी वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कह रही थीं कि रामायण देखकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+