अपने मंत्री मदन मित्रा की गिरफ्तारी पर केंद्र पर बिफरीं ममता

दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

प्रस्तुत हैं 12 दिसंबर की खबरें-

6:20 बजे। टीएमसी के मंत्री और पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा की सारदा घोटाले में गिरफ्तारी के बाद राज्‍य की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाया। ममता ने कहा सीबीआई अपने मन के मुताबिक लोगों पर आरोप लगाती है। ममता ने यह भी कहा कि सरकार इसके जरिए अपना राजनीतिक हित साधने की कोशिश कर रही है।

5:22 बजे। टीएमसी लीडर और ममता बनर्जी सरकार के मंत्री मदन मित्रा की गिरफ्तारी पर सीपीआई (एम) के रीताब्रता बनर्जी ने कहा कि यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था।

5:05 बजे। आरएसएस और भाजपा कभी अलग नहीं हो सकते, आरएसएस का वाक्य भाजपा के लिए ब्रम्ह वाक्य है- नीतीश कुमार

4:50 बजे। साक्षी महाराज के गोडसे पर दिये विवादित बयान पर पीएम, आरएसएस नाराज, अरुण जेटली ने भाजपा के प्रवक्ताओं से मुलाकात की।

4:47 बजे। बैंगलुरू से चल रहे संदिग्ध आईसआईस के ट्विटर अकाउंट की जांच एनआईए को सौंपी गयी।

4:20 बजे। पश्चिम बंगाल के मंत्री मदन मित्रा को सीबीआई ने सारदा घोटाले में गिरफ्तार किया।

4:00 बजे। नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्‍यक्ति गिरफ्तार।

3:40 बजे। श्रीलंका की सेना का एक एयरक्राफ्ट रातमलाना के घरेलू हवाईअड्डे की ओर जाते हुए विमान अथुरुगिरिया में रबर के एक बागान में बने मकान की छत से टकरा गया।कोलंबो के कातुनायके हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद श्रीलंकाई वायु सेना के एएन-32 विमान का नियंत्रण कक्ष और रडार से संपर्क टूट गया।

3:20 बजे। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्‍नर एमएन रेड्डी ने कहा आईएसआईएस के ट्विटर हैंडल से जुड़ी जरूरी जानकारियों का अभी खुलासा नहीं किया जा सकता है।

3:15 बजे। बीजेपी के संसदीय मामलों के मंत्री वैंकेया नायडू ने बयान दिया कि उन्‍हें पाक सांसदों के भारतीय दौरे की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं थी।

3:00 बजे। बेंगलुरु से आईएसआईएस के ट्विटर हैंडल ऑपरेट होने की खबरों के बाद ब्रिटिश हाईकमीशन ने भारत की सरकार से इसकी जांच की मांग की।

2:40 बजे। अरुण जेटली ने एक चैनल के कार्यक्रम के दौरान उद्योगपति गौतम अडानी को मिले लोन के जवाब में वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने जवाब दिया कि अडानी और स्‍टेट बैंक के बीच लोन के लिए एमओयू साइन हुआ है ल‍ेकिन अभी लोन मिला नहीं है।

2:15 बजे। काले धन के मुद्दे पर बाबा रामदेव ने कहा कि देश को पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखना चाहिए। अगर उन्‍होंने काला धन वापस लाने की बात कही है तो वह लेकर आएंगे।

2:07 बजे। राहुल गांधी की सांसद निधि में घोटाला: सांसद राहुल गांधी ने पिछले 4 सालों के दौरान कुछ ऐसे कामों के लिए धन जारी किए, जो या तो कभी हुए ही नहीं, या फिर पहले हो चुके थे। जांच में ये खेल पकड़ा गया।

01:37 बजे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सिंचाई घोटाले में आरोपी अजित पवार और सुनील तातकारे के खिलाफ जांच करने वाले एंटी-करप्शीन ब्यूरो को मंजूरी दी।

01:12 बजे। ऐडलेड टेस्ट: स्टीवन स्मिथ ने बनाए पूरे 50 रन, 354 रनों की बढ़त पर आस्ट्रेलिया।

12:52 बजे। प्रॉपर्टी विवाद में सरिता विहार के सुरेश वर्मा नाम के एक शख्स साथी के साथ अपने भतीजे और भतीजी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार। पिछले साल अक्टूबर में की थी हत्या।

12:35 बजे। आगरा: धर्म-परिवर्तन के आरोपी नंदकिशोर वाल्मीकि के खिलाफ गैर-जमानती वारंट। पुलिस संभावित ठिकानों पर मार रही है छापे।

12:24 बजे। भारत को विकास के लिए घरेलू बाजार पर निर्भर रहना होगा, वैश्विक आर्थिक आउटलुक औसत है: रघुराम राजन, RBI गवर्नर।

12:15 बजे। श्रीलंका का एयर फोर्स प्लेन क्रैश। प्लेन में सवार 5 लोगों में से 4 की मौत।

12:10 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से रेडियो पर रविवार को 11 बजे अपने 'मन की बात' करेंगे।

11:50 बजे। छह महीने के भीतर मोदी सरकार गिर जाएगी- लालू प्रसाद यादव

11:39 बजे। देश में हिंदु धर्म सबसे ज्यादा कम हो रहा है- शरद यादव

11:34 बजे। नाथूराम गोड़से पर दिए अपने विवादित बयान पर साक्षी महाराज ने माफी मांगी।

11:24 बजे। झांसा देकर गरीबों का धर्मांतरण कराया गया -शरद यादव

11:10 बजे। आगरा धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी नंद किशोर वाल्मीकि के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

11:03 बजे। गोडसे पर साक्षी महाराज के विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस के सांसद संसद के बाहर धरने पर बैठे।

11:00 बजे। साक्षी महाराज की ओर से गुरुवार को नाथूराम गोडसे पर दिए गए बयान पर संसद में कांग्रेस के सांसदों का विरोध प्रदर्शन शुरू।

10:50 बजे। फिक्‍की एक सम्‍मान समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शिरकत करने के लिए पहुंचे।

10:45 बजे। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति ने पेट्रो पोरोशेंको रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन की भारत यात्रा को लेकर भारत पर बरसे। उन्‍होंने कहा है कि यह बात समझ से परे है कि भारत आखिर क्‍यों पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का समर्थन नहीं करता है।

10:30 बजे। बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने यूएनजीए की ओर से हर वर्ष 21 जून को योगा दिवस मनाए जाने के फैसले का स्‍वागत किया।

10:20 बजे। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के चौथे दिन शुक्रवार को चायकाल तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 139 रन बनाकर कुल 212 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

10:00 बजे। सारदा चिट फंड घोटाले में सीबीआई मदन मित्र से पूछताछ कर सकती है।

9:50 बजे। भारत और रूस के बीच हुई डील पर अमेरिका का कहना कि रूस के साथ यह समय बिजनेस करने का नहीं। अमेरिका ने कहा भारत और रूस के बीच साइन हुई डील की जानकारी मिलनी चाहिए।

9:40 बजे। बीजेपी ने उत्‍तर प्रदेश के राज्‍यपाल राम नाइक के राम मंदिर पर दिए गए बयान का समर्थन किया।

9:30 बजे। न्‍यूयॉर्क में एक भारतीय को 3.8 मिलियन डॉलर की झूठी स्‍कीम के आरोप में पांच वर्ष की सजा सुनाई गई।

9:20 बजे। रजनीकांत के जन्‍मदिन के मौके पर रिलीज हुई उनकी फिल्‍म 'लिंगा'। बेंगलुरु से लेकर चेन्‍नई तक जश्‍न। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दी बधाईयां।

9:10 बजे। सिक्किम के मुख्‍यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने बतौर मुख्‍यमंत्री अपने कार्यकाल के 20 वर्ष पूरे किए।

9:00 बजे। बेंगलुरु से ऑपरेट हो रहा था आईएसआईआई का ट्विटर हैंडल। ब्रिटेन का चौंकाने वाला दावा।

8:05 बजे। हॉकी: बेल्जियम को हराकर भारत सेमीफाइनल में

8: बजे। केरल के वित्तमंत्री बार घूस कांड में फंसे
7:32 बजे।
टेस्ट सीरीज में भुवनेश्वर की जगह लेंगे कुलकर्णी पढ़े पूरी खबर: टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल भुवनेश्वर भारत लौटेंगे, धवल को मिला मौका

सुबह 7: 30 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग दिवस के विचार का प्रस्ताव करने के तीन महीने से भी कम समय में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' घोषित करने के भारत के नेतृत्व वाले प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

7:00 बजे। एडिलेड टेस्ट का 4rth Day LIVE: भारत पहली पारी में 444 रन पर ऑल आउट, ऑस्ट्रेलिया को 73 रन की लीड देखे: लाइव-स्कोरकार्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+