कर्ज तले दबे किसान ने लौटाए PM सम्मान निधि में मिले 2000 रु, सीएम योगी से मांगी इच्छामृत्यु
Recommended Video

नई दिल्ली। बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की थी जिसके तहत किसानों को 2 हजार रुपये की रकम दी जा रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एक किसान ने ना केवल पहले इन्स्टॉलमेंट में मिली 2000 रुपए की रकम वापस कर दी है बल्कि योगी सरकार से इच्छामृत्यु की भी मांग की है। आलू किसान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है।

किसान ने लौटाए PM सम्मान निधि में मिले 2000 रु
39 साल के प्रदीप शर्मा ने बताया कि उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को 2,000 रुपए भेज दिए हैं और अगर मुख्यमंत्री उनकी मदद नहीं कर सकते हैं तो वह उनको कम से कम इच्छामृत्यु की अनुमति दे दें। आलू किसान ने यह भी कहा कि उनपर 35 लाख रुपये का कर्ज है। शर्मा ने बताया कि उनका परिवार एक छोटे से किराये के मकान में रहता है।

सीएम योगी से मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति
प्रदीप शर्मा ने बताया कि उन्होंने 2016 में फसल बर्बाद होने के बाद जिला प्रशासन और राज्य सरकार को पत्र लिखकर मदद मांगी लेकिन कभी कोई जवाब नहीं मिला। शर्मा कहते हैं, 'पिछले साल दिसंबर में मैं केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह से मिलने दिल्ली गया था, लेकिन वहां से भी खाली हाथ लौटना पड़ा।' प्रदीप ने अपनी परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि जब 2015 में उनके चाचा की कर्ज के बोझ तले दबे होने कारण हार्ट अटैक से मौत हो गई तो लगा था कि जिला प्रशासन कुछ करेगा लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।

किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2000 रु की राशि दी जाती है
पिछले साल दिसंबर में, महाराष्ट्र के एक प्याज किसान ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 750 किलो प्याज बेचने से मिली 1,064 रुपये की रकम लौटा दी थी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत किसानों को एक साल में तीन किश्त के जरिए 6 हजार रुपए दिए जाते हैं।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया












Click it and Unblock the Notifications