मुंबई: मेनहोल में गिरकर बहे फेमस डॉक्टर, समंदर में मिली लाश
भारी बारिश की चलते मुंबई में जगह-जगह पानी भर गया था जिसकी वजह से कुछ लोगों की पानी में बहकर मौत हो गई।
मुंबई। मुंबई की मूसलाधार बारिश का शिकार देश के प्रसिद्ध डॉक्टर भी हुए। उन्हें इस बारिश में अपनी जान गंवानी पड़ी। बॉम्बे हॉस्पिटल के पेट की बीमारी के विशेषज्ञ डॉ. दीपक अमरापुरकर मूसलाधार बारिश के शिकार हो गए। भारी बारिश की चलते मुंबई में जगह-जगह पानी भर गया था जिसकी वजह से कुछ लोगों की पानी में बहकर मौत हो गई। उनमें मुंबई के प्रसिद्ध डॉक्टर भी शामिल हैं। डॉ. दीपक अमरापुरकर की लाश वरली कोलीवाडा समुद्र में मिली है। मंगलवार( 29 अगस्त) को दोपहल 4.30 बजे के करीब से डॉ. अमरापुरकर लापता थे।

मूसलाधार बारिश की वजह से 29 अगस्त को मुंबई की सड़कों पर पानी भर गया था। बहुत से लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल ही घर जा रहे थे। बॉम्बे हॉस्पिटल के पेट की बीमारी के विशेषज्ञ डॉ. दीपक अमरापुरकर प्रभादेवी में अपने घर की तरफ निकले थे। लोअर परेल से प्रभादेवी तक पैदल अपने घर तक पहुंचने का अमरापुरकर का विचार था। एलफिन्स्टन पश्चिम भाग में अपनी गाड़ी छोड़ दी थी। घुटनों तक पानी भरे होने की वजह से अमरापुरकर पैदल ही जा रहे थे लेकिन वे घर ही नहीं पहुंचे।

नगर निगम द्वारा कुछ गटर के ढक्कन पानी जाने के लिए खुले छोड़े गए थे। एलफिन्स्टन में मेनहोल का ढक्कन निकाल दिया गया था। स्थानीय नागरिकों की जानकारी के अनुसार, वहां पर नगर निगम द्वारा बांस भी लगाया गया था लेकिन अमरापुरकर वहां गिर गए और बह गए।
डॉ. दीपक अमरापुरकर की पहचान
डॉ. दीपक अमरापुरकर मूल निवासी सोलापुर के थे। देश के प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के रूप में उनकी पहचान थी। हरिभाई देवकरण स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी की थी। मुंबई विश्वविद्यालय में गैस्ट्रोलॉजिस्ट शाखा के पहले विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। बॉम्बे हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट विभाग के प्रमुख थे। उनकी पत्नी डॉ. अंजली नायर हॉस्पिटल में कार्य करती है और दोनों बच्चे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका में हैं।












Click it and Unblock the Notifications