कठुआ और उन्नाव के रेप मामलों को लेकर स्वाति मालीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कल से करेंगी अनशन

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। स्वाति ने इस पत्र में कठुआ और उन्नाव बलात्कार मामले में हस्‍तक्षेप की मांग की है। इन घटना पर दुख जताते हुए स्वाति ने देश की बेटियों को बचाने की मांग की है। इन दोनों मामलों में पीड़िताओं के न्याय के लिए स्वाति ने शुक्रवार को दिल्ली में भूख हड़ताल करेंगी। स्वाति ने कहा है कि उनका ये उपवास अनिश्चितकालीन होगा।

DCW chief Swati Maliwal to go on indefinite hunger strike from friday Kathua, Unnao rape cases:

पीएम को लिखे पत्र में स्वाति ने कहा है कि पीड़ित पिछले एक साल से लगातार विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश कर रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज न करने की नहीं किया।

प्रधानमंत्री मोदी को लिखे खत में स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैंने संकल्प लिया है कि मैं अनिश्चकालीन अनशन पर बैठूंगी। जब तक आप देश की बेटियों को बचाने का सही उपाय नहीं करेंगे तो मैं अनशन पर रहूंगी।

पीएम मोदी को पत्र से लिखने से पहले बुधवार को स्वाति मालीवाल ने उन्नाव बलात्कार मामले में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को भी पत्र लिखा था, इस पत्र में उन्होंने विधायक द्वारा नाबालिग का बलात्कार का मुद्दा उठाया था। साथ ही चीफ जस्टिस से अभियुक्त विधायक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करते हुए, फास्ट ट्रैक ट्रायल में केस को छह माह में पूरा करने का निवेदन किया।

ये भी पढ़ें- दुबई की कोर्ट ने दो भारतीयों को सुनाई 500 साल की सजा, जानिए गुनाह क्या है

बता दें, उन्‍नाव गैंगरेप कांड के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ केज दर्ज किया गया है। योगी सरकार ने बुधवार को रेप की जांच सीबीआई को सौंपने और विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उनके समर्थकों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

जम्मू के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ रेप का मामले को भी स्वाति ने पीएम को लिखे अपने खत में उठाया है। पीड़िता को कठुआ जिले के एक मंदिर के कमरे में नशे की दवाओं के सहारे बंदी बनाकर रखकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई थी।

ये भी पढ़ें- कठुआ गैंगरेप में पुलिस अधिकारी ने कहा था: पहले मैं रेप कर लूं, फिर इसकी हत्या करना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+