Covid-19 Vaccine Update: सीरम इंस्टीट्यूट दोबारा शुरू कर सकेगा ऑक्सफर्ड वैक्सीन का ट्रायल, DCGI ने दी हरी झंडी
नई दिल्ली। Covid-19 Vaccine Update. कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर है। वैक्सीन का ट्रायल जल्द एक बार फिर से शुरू कर दिया जाएगा। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने इसके लिए हरी झंडी दिखा जी है, जिसके बाद कोरोना वैक्सीन के ट्रायल को दोबारा शुरू किया जा सकेगा। 11 सितंबर को इस वैक्सीन के ट्रायल को रोकना पड़ा था।
Recommended Video

DCGI के डॉक्टर वीजी सोमानी ने मंगलवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) को ऑक्सफर्ड के कोविड-19 वैक्सीन (Oxford-AstraZeneca Covid-19 Vaccine) के ट्रायल को दोबारा शुरू करने की इजाजत दे दी है।
आपको बता दें कि 11 सितंबर को वैक्सीन के ट्रायल में शामिल एक वॉलेंटियर की तबियत बिगड़ने के बाद वैक्सीन के ट्रैायल को रोकना पड़ा था। डीजीसीआई ने सीरम इंस्टिट्यूट ने निर्देश जारी कर सीरम इंस्टीट्यूट को अपना वैक्सीन ट्रायल रोकने को कहा था। अब DCGI ने अपने पहले आदेश को वापस लेते हुएओ एक बार फिर से वैक्सीन ट्रायल की इजाजत दे दी है। आपको बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑक्सफर्ड और दिग्गज दवा कंपनी एस्ट्राजेनिका भारत में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल कर रही है।
कोरोना वायरस की इस वैक्सीन को ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी एस्ट्राजेनिका(AstraZeneca) मिलकर तैयार कर रही है। इसके लिए भारत के सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से करार किया है। आपको बता दें कि दुनियाभर के अलग-अलग देशों में इस वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। 50 हजार से ज्यादा लोग इस वैक्सीन के ट्रायल में शामिल हैं। वैक्सीन को लेकर एस्ट्राजेनिका के सीईओ पास्कल सॉरियट ने कहा कि वैक्सीन साल 2020 के अंत तक या अगले साल के शुरुआत तक आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications