सीरम इंस्टीट्यूट की कोवोवैक्स को DCGI का मिला अप्रूवल, 12-17 साल के बच्चों को अब लग पाएगी यह वैक्सीन
नई दिल्ली, मार्च 09। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन कोवोवैक्स को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की तरफ से आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। आपको बता दें कि मंगलवार को SII ने डीसीजीआई को अप्रूवल के लिए मंजूरी भेजी थी। यह जानकारी सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख अदार पूनावाला ने दी है। उन्होंने कहा है कि DCGI की ओर से कोवोवैक्स को 12-17 साल की उम्र के बच्चों पर आपात इस्तेमाल की सशर्त मंजूरी मिल गई है, जल्द ही कम उम्र के बच्चों के लिए कोवोवैक्स का अप्रूवल मांगा जाएगा। पूनावाला ने बताया कि वैश्विक ट्रायल में नोवावैक्स 90 फीसदी से अधिक प्रभावी पाई गई थी।

कोवोवैक्स प्रभावकारी और सुरक्षित है- DCGI
आपको बता दें कि भारत में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इस्तेमाल होने वाल यह चौथा टीका है, जो कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए दिया जाएगा। इससे पहले कोवैक्सीन और जाइकोव डी को इस उम्र सीमा के लिए मंजूरी दी जा चुकी है। आपको बता दें कि कोवोवैक्स को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के पास पिछले हफ्ते मंजूरी के लिए भेजा गया था। DCGI ने मंजूरी प्रदान करते हुए कहा है कि इस वैक्सीन का 12 से 17 साल की आयु के लगभग 2707 बच्चों पर दो अध्ययनों से पता चलता है कि कोवोवैक्स अत्यधिक प्रभावकारी, प्रतिरक्षात्मक, सुरक्षित है।
15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अभी नहीं है वैक्सीन
आपको बता दें कि सरकार ने अभी तक 15 साल से कम उम्र वालों को टीका लगाने पर कोई फैसला नहीं लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लगातार कहा है कि टीकाकरण की अतिरिक्त आवश्यकता और टीकाकरण के लिए जनसंख्या को शामिल करने की लगातार जांच की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications