सोनू सूद के घर दूसरे दिन छापेमारी: शिवसेना ने BJP पर लगाया तालिबानी विचारधारा का आरोप

सोनू सूद के घर दूसरे दिन छापेमारी: शिवसेना ने BJP पर लगाया तालिबानी विचारधारा का आरोप

नई दिल्ली, 16 सितंबर: अभिनेता सोनू सूद के घर फिर से इनकम टैक्स विभाग की टीम आज (16 सितंबर) छापेमारी के लिए पहुंची है। बुधवार को देर रात सोनू सूद के ऑफिस पर छापेमारी के बाद आयकर अधिकारी आज सुबह मुंबई में सोनू सूद के घर पहुंचे। इनकम टैक्स विभाग सोनू सूद के लखनऊ की एक रियल एस्टेट कंपनी के साथ हुए प्रॉपर्टी डील की जांच कर रहे हैं। सोनू के घर पर बुधवार सुबह 6 बजे से आयकर विभाग की सर्वे शुरू हुई थी। जो लगभग 20 घंटे चली। इस छापेमारी के दौरान घर पर सोनू उनका परिवार और स्टाफ मौजूद थे।

Recommended Video

    Sonu Sood के पीछे क्यों पड़ी है Income Tax की टीम, जानिए पूरा मामला? | वनइंडिया हिंदी
    Sonu Sood

    इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के मुताबिक सोनू सूद की कंपनी और लखनऊ स्थित एक रियल एस्टेट फर्म के बीच हाल ही में डील हुई थी। ये जांच उसी को लेकर है। सोनू सूद पर इस डील में टैक्सी चोरी का आरोप लगा है। सोनू सूद पर हुए छापेमरी के लिए विपक्षी नेताओं ने केंद्र की सरकार और बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि बीजेपी ने जानकर सोनू सूद पर आईटी रेड करवाई है। सोनू सूद कोरोना लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद करने को लेकर चर्चा में रहे हैं।

    इस पूरे मामले को लेकर भाजपा की पूर्व सहयोगी और महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ शिवसेना ने बीजेपी की आलोचना की है। शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंडे ने कहा है कि सोनू सूद को टारगेट किया जा रहा है। शिवसेना ने भाजपा पर "तालिबानी" विचारधारा का भी आरोप लगाया है।

    हालांकि बीजेपी ने इस बात से साफ इनकार किया है कि सोनू सूद के घर पर छापेमारी राजनीति से प्रेरित है। बीजेपी का कहना है कि छापे राजनीति से प्रेरित नहीं है। बीजेपी के महाराष्ट्र विधायक राम कदम ने कहा, "अगर केंद्रीय एजेंसी कोई कार्रवाई करती है, तो कांग्रेस के साथ-साथ पूरा विपक्ष इसे राजनीतिक कहता है। क्या इन एजेंसियों को काम करना बंद कर देना चाहिए? ये ऑपरेशन पारदर्शी हैं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+