क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर पर लगाया मकोका, 5 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेजा

Google Oneindia News

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच महाराष्ट्र कंट्रोल ऑर्गेनाइज्ड एक्ट, 1999 (मकोका) लगा दिया गया है। मुंबई पुलिस ने रिजवान कासकर और दो अन्य आरोपियों को विशेष मकोका कोर्ट में पेश किआ। जहां कोर्ट ने सभी तीन आरोपियों रिजवान कासकर, अहमद रजा और अशफाक तौलवाला को 5 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Dawood Ibrahim nephew Rizwan Kaskar MCOCA, Mumbai Police Crime Branch

बता दें कि अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कास्‍कर को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी एक्‍सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया था। रिजवान इकबाल कास्‍कर का बेटा है। रिजवान को पुलिस ने एक्सटॉर्शन के मामले में ही गिरफ्तार किया है। वहीं उसका पिता इकबाल कास्कर भी एक्सटॉर्शन के एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने रिजवान मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया जब वो देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था।

दाऊद के हवाला कारोबार के देखरेख करने वाले अहमद रजा के प्रत्यर्पण के बाद इकबाल कासकर के बेटे रिजवान के गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी गई थी। आपको बता दें कि उसी दिन अहमद रजा को मुंबई पुलिस के सुपुर्द किया गया है। अहमद रजा को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था जिसके बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। अहमद रजा के बारे में पुलिस ने बताया है कि वह दाऊद इब्राहिम का हवाला का कारोबार संभालता था।

यह भी पढ़ें- फिरौती मांगने के आरोप में अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान कास्‍कर मुंबई से गिरफ्तार

Comments
English summary
Dawood Ibrahim nephew Rizwan Kaskar MCOCA, Mumbai Police Crime Branch
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X