दाऊद को पकड़ने के लिए नये सिरे से काम करेगी मोदी सरकार

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारत ने दाऊद इब्राहिम को खोज निकालने के लिए एक नया सिलसिला शुरु किया है। तमाम चक्करों के बाद गृह मंत्रालय ने अब एक बिल्कुल नई टीम गठित किया है जो डॉन से आतंकवादी बने दाऊद इब्राहिम के संबंध में हर जरूरी सूचना एकत्र करेगी। गृह मंत्रालय इस को निश्चित करेगी कि टीम ना सिर्फ सूचना एकत्र करे बल्कि जो-जो मोस्टवांटेड लिस्ट में हैं उनके कराची के ठिकानों का पता भी लगाए।

Dawood Ibrahim- A brand new start
भारत के वॉच लिस्ट में दाऊद इब्राहिम टॉप पर है। लेकिन ऐसे और भी हैं जैसे रियाज और इकबाल भटकल जो कराची में आराम की जिंदगी जी रहे हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक रियाज और इकबाल में बारे में सूचना रखना बहुत आवश्यक है क्योंकि ये इंडियन मुजाहिद्दीन के टॉप आतंकी हैं। दोनो भाई (रियाज और इकबाल) कराची में हैं और समय समय पर अपने संगठन को मजबूती देने का काम करते हैं। (दुबई में रियल स्‍टेट के धंधे में डॉन दाऊद इब्राहिम ने किया इंवेस्‍टमेंट)

रियाज भटकल के बारे में जो ताजा जानकारी मिली है उसके मुताबिक रियाज अपने भाई और पत्नी के साथ कराची में रह रहा है।दाऊद के संबंध में नयी टीम कराची से जुड़ी सभी जरुरी जानकारियां एकत्र करेगी और एक नया दस्तावेज तैयार करेगी। इसे इंटरपोल से शेयर किया जायेगा जिससे पाकिस्तान के सामने साबित किया जा सके कि दाऊद उसकी निगरानी में है।

चूहे और बिल्ली खेल

दाऊद इब्राहिम, रियाज और इकबाल को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच चूहे बिल्ली का खेल चलता रहता है। भारत हर बार पाकिस्तान को पुख्ता सबूत देता है कि दाऊद कराची में है लेकिन हर बार पाकिस्तान इस बात को खारिज कर देता है।

भारत ने पाकिस्तान को कई दस्तावेज सौंपे हैं। भारत ने दाऊद का पास्पोर्ट नंबर (G866537 A1332945, A717288 and F823692) तक पाकिस्तान को सौंप चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+