महाराष्‍ट्र में डॉन दाऊद इब्राहिम की 6 संपत्तियों को किया गया नीलाम

महाराष्‍ट्र में डॉन दाऊद इब्राहिम की 6 संपत्तियों को किया गया नीलाम

मुंबई। लंबे समय से फरार चल रहे माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम की महाराष्ट्र के रत्नागिरी में कम से कम 6 संपत्तियां नीलाम की गई। जिसकी कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई जा रही है।

Recommended Video

    Dawood Ibrahim की Property नीलाम, Delhi के दो वकीलों ने खरीदी 6 संपत्ति | वनइंडिया हिंदी
    di

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सफल बोली लगाने वालों में वकील अजय श्रीवास्तव और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भूपेंद्र भारद्वाज शामिल हैं जो यहां ऑनलाइन, ऑफलाइन और सीलबंद टेंडर नीलामी आयोजित की गई।
    अधिकांश संपत्तियों में ज्यादातर छोटी संपत्तियां शामिल हैं। इसमें से कई संपत्तियां जर्जर और बुरी हालत में हैं। जो भूमि के टुकड़े हैं जो रत्नागिरी के खेड़ उप-जिले में मुंबेक गांव में स्थित है, जहां से कासकर परिवार का घर था। SAFEMA के तहत सक्षम प्राधिकारी ने इस साल की शुरुआत में भगोड़े डॉन के सभी 13 जब्त संपत्तियों को नीलाम करने की योजना बनाई थी, लेकिन योजनाएं कोविड -19 महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन को देखते हुए स्थगित कर दी गईं। इसके अलावा, दाऊद के पूर्व प्रमुख सहयोगी इकबाल मेमन उर्फ ​​इकबाल मिर्ची के मुंबई के दो फ्लैट भी एक साथ नीलाम किए जा रहे हैं।

    बता दें केरल गोल्ड स्मगलिंग केस में एनआईए ने बुधवार को कोर्ट में अंडरवर्ल्ड डॉन और मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम की भूमिका होने की संभावना जताई गई थी। इंटेलिजेंस के अनुसार स्मगलिंग के जरिए जो सोना आता था उसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों मे होता था। इस मामले में आरोपियों की जमानत याचिका का एनआईए ने कोर्ट में विरोध किया है। बता दें कि यह पूरा मामला जुलाई माह में सामने आया था, जिसमे 30 किलोग्राम गोल्ड स्मगल करके केरल पहुंचा था, जिसके तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर सीज किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+