जब एक लड़की ने अपनी मां से कहा 'मैं लेस्बियन हूं'

अब सोशल मीडिया यू-ट्यूब पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक लड़की अपनी ही मां से बोलती है कि वह 'लेस्बियन' है। वीडियो देखने के बाद पता चलता है कि इसे तो सिर्फ मजाक करने के लिए बनाया गया है।
क्या कहती है लड़की:
शाहीन नाम की लड़की अपनी मां से कहती है कि उसे लड़कियां पसंद हैं, तो मां का जवाब आता है तो इसमें क्या मुझे भी लड़कियां पसंद हैं! फिर शाहीन अपनी मां से कहती है कि मां मैं लेस्बियन हूं तो उसकी मां बोलती है कि ये क्या होता है।
इससे पहले भी कई प्रैंक वीडियो या फिर कहें शरारती वीडियो यू-ट्यूब पर डालकर लोगों को चौंकाया गया है। अभी तक इस वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/-GEZUAULmlY?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications