Bihar News: दरभंगा हिंसा मामले में मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने लिया संज्ञान, पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा

दरभंगा में, राज्य कल्याण मंत्री घायल अनुसूचित जाति परिवार से मिलते हैं, वित्तीय, चिकित्सा और कानूनी सहायता का आश्वासन देते हैं। अधिकारी तेजी से अपराधियों की पहचान करेंगे, और चल रही निगरानी एससी समुदायों की रक्षा के लिए जवाबदेही और निवारक उपायों को सुनिश्चित करेगी।

दरभंगा। दरभंगा में अनुसूचित जाति परिवार पर हुई हिंसा की घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर इलाजरत पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Darbhanga SC Violence: Govt Vows Support

मंत्री ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को आर्थिक, चिकित्सीय और कानूनी सहायता सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए मंत्री ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने सर्वोत्तम और त्वरित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया।

मंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर और विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध किसी भी प्रकार का अत्याचार या भेदभाव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार सामाजिक न्याय, समानता और कानून के शासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने आश्वस्त किया है कि पीड़ित परिवार को सभी निर्धारित सरकारी योजनाओं और प्रावधानों के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा मामले की सतत निगरानी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+