कोहली की 'गर्लफ्रेंड' का खुलासा, प्रपोज करने के बाद मिला था विराट का यह जवाब

डेनियल वेट इंग्लैंड की एक ऐसी खिलाड़ी हैं जो एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से अधिक विराट कोहली को लेकर चर्चा में और हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसकी वजह से वो सुर्खियों में हैं।

Virat Kohli And Danielle Wyatt

नई दिल्ली। डेनियल वेट इंग्लैंड की एक ऐसी खिलाड़ी हैं जो एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से अधिक विराट कोहली को लेकर चर्चा में और हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसकी वजह से वो सुर्खियों में हैं। क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के मशहूर इस खिलाड़ी ने नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 56 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक ठोका था। महिला क्रिकेट में वो पहली ऐसी इंग्लैंड की खिलाड़ी बनीं जिन्होंने T20I में अपने देश के लिए शतक जड़ा था।

ट्विटर पर कोहली को किया था शादी के लिए प्रपोज

साल 2014 में डेनियल ने कोहली से खासा प्रभावित होकर उन्हें ट्विटर पर शादी का प्रपोजल दिया था। जिसके बाद विराट ने उन्हें यह बल्ला गिफ्ट किया था। कोहली ने टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर उनसे मुलाकात के दौरान यह उपहार दिया था। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के भारतीय दौरे के बाद इंग्लैंड की टीम भी यहां त्रिकोणीय सीरीज खेलने आएगी। डेनियल ने बताया कि उनकी टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया को पुरजोर टक्कर देने के लिए खूब तैयारी कर रही है और उनके पास एक 'सीक्रेट हथियार' है जिससे वो विरोधी टीम पर हमला बोलने वाली हैं।

कोहली के कारण हुईं सोशल मीडिया पर ट्रोल

कोहली के कारण हुईं सोशल मीडिया पर ट्रोल

मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा 'वो कुछ और नहीं बल्कि कोहली का दिया वह बल्ला है जो उन्हें गिफ्ट के रूप में मिला था। एक क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने उस मशहूर किस्से को याद किया और विराट को प्रपोज करने के बाद क्या हुआ इसकी पूरी कहानी बताई। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ WT20 में 72 रनों की पारी खेली थी तब इन्होंने ट्विटर पर कोहली को शादी का प्रस्ताव भेजा था। कोहली के उच्चारण में गलती होने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने इनकी जमकर खिंचाई भी की थी।

विराट ने मिलकर बताई ये बात

विराट ने मिलकर बताई ये बात

डेनियल ने उस ट्वीट को याद करते हुए बताया कि जब मैं ने वह ट्वीट किया तो मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इस पर इतनी प्रतिक्रियाएं आएंगी या फिर इसे इतनी गंभीरता से लिया जाएगा। "ट्वीट करने के 10 मिनट बाद जब मैं ने अपना फोन चेक किया तो मैं हैरान रह गई। उस ट्वीट को चंद मिनट में हजारों लोगों ने पसंद और रीट्वीट किया था। भारत में हर जगह खबरों में मेरा वह ट्वीट आ गया था। लोग मेरे डैड को ईमेल कर रहे थे"। इस घटना के बाद जब हम विराट से मिले तो उन्होंने बताया कि "ट्विटर पर आप ऐसी चीजें नहीं कर सकते, लोग ऐसी चीजों को गंभीरता से लेते हैं"।

विराट की जबरा फैन हैं डेनियल

तब मुझे लगा कि मुझसे गलती हुई थी। उन्होंने खुद बताया कि 'जिस बल्ले से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था वो हाल में ही टूट गया है। विराट के दिए गिफ्टेड बल्ले को उन्होंने पिछले चार सालों से सहेज कर रखा है, उसे 'THE BEAST' नाम दिया है लेकिन अब वो भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में इसका इस्तेमाल करना चाहती हैं। डेनियल कोहली की जबरा फैन हैं और फरवरी में ही उनके एकदिवसीय क्रिकेट में 34वें शतक पूरे होने पर बधाई दी थी। विराट की खेल की वो दीवानी हैं और समय मिलने पर उनका मैच भी खूब देखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+