होटल में सपना चौधरी और पुलिस की रेड, लेकिन सच कुछ और है...

इन तस्वीरों को लेकर कहा जा रहा है कि सपना एक होटल में रुकी हुई थीं, जहां पुलिस की रेड पड़ गई।

नई दिल्ली। अपने डांस और खूबसूरत आवाज के जरिए हरियाणा व दिल्ली समेत पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में मशहूर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सपना इस बार अपने किसी डांस या शो को लेकर नहीं बल्कि कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि सपना चौधरी एक होटल में हैं और वहां पुलिस की रेड पड़ी है।

आखिर क्या है तस्वीरों का सच

आखिर क्या है तस्वीरों का सच

सोशल मीडिया पर ऐसी 4-5 तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें से एक फोटो में मशहूर डांसर सपना चौधरी एक होटल के कमरे में बैठी हुई हैं और उनके सामने पुलिस खड़ी है। कुछ तस्वीरों में पुलिस उनके साथ चल रही है। इन तस्वीरों को लेकर कहा जा रहा है कि सपना एक होटल में रुकी हुई थीं, जहां पुलिस की रेड पड़ गई।

पुलिस अधिकारी को मिली थी सुरक्षा की जिम्मेदारी

पुलिस अधिकारी को मिली थी सुरक्षा की जिम्मेदारी

जब इस बारे में जांच की गई तो इन तस्वीरों की असली सच्चाई सबके सामने आई। ये फोटो पुलिस की रेड या ऐसी किसी भी घटना की नहीं हैं। ये तस्वीरें सपना चौधरी के एक शो की हैं, जो हरियाणा के फतेहाबाद शहर में एक मैरिज होम में आयोजित किया गया था। इस शो के लिए फतेहाबाद के एसएचओ सोमवीर ढाका ने सपना की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली हुई थी।

सोशल मीडिया पर चली फर्जी खबर

सोशल मीडिया पर चली फर्जी खबर

शो खत्म होने के बाद सपना मैरिज होम के कमरे में आकर बैठ गईं थी। इसी दौरान एसएचओ सोमवीर सपना को सुरक्षित उनकी गाड़ी तक पहुंचाने के लिए आए। ठीक उसी समय किसी ने ये तस्वीरें ले ली और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसके बाद सपना को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस रेड की फर्जी खबर चलने लगीं।

जब सपना ने की खुदकुशी की कोशिश

जब सपना ने की खुदकुशी की कोशिश

आपको बता दें कि सपना चौधरी हाल ही में उस समय विवादों में घिरी थीं, जब उन्होंने एक रागिनी में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थीं। इसके बाद सपना ने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। सपना के गीतों और उनके डांस को पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत हरियाणा और दिल्ली में काफी पसंद किया जाता है।

मामले पर सपना ने क्या कहा?

तस्वीरों वाले मामले के वायरल होने पर परेशान होकर सपना चौधरी ने खुद सामने आकर भी इन तस्वीरों की सच्चाई बताई। सपना ने फेसबुक लाइव के जरिए अपने प्रशंसकों को बताया कि आखिर ये तस्वीरें किस इवेंट और किन परिस्थितियों की हैं। आप भी सुनिए इन तस्वीरों की कहानी, खुद सपना की जुबानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+