दलजीत पर मनमोहन पर‍िवार नाराज़, भाजपा कर रही नाज़

manmohan singh
अमृतसर। कहते हैं उगते हुए सूर्य को सभी नमस्कार करते हैं। मोदी की 'लहर' में भाजपा में शामिल होने वालों का तांता लग गया है। कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं तो कईयों ने तो गठबंधन बना लिया है। अब इस फेहरिस्त में एक नया नाम और जुड़ गया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाई दलजीत सिंह कोहली के भाजपा में शाम‍िल होने पर कहा है कि पर‍िवार में इस कदम से सभी आहत हैं।

यह भी पढ़ें - 'पंजे' से दूर, कमल के करीब

दलजीत सिंह प्रधानमंत्री के सौतेले भाई हैं। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की मौजूदगी में एक जनसभा के दौरान कोहली भाजपा में शामिल हुए। उधर, मनमोहन सिंह का परिवार इस वाकये से हैरान है।

इस पर मनमोहन सिंह के भतीजे मनदीप ने ज़ी मीडिया के कहा कि मेरे चाचा दलजीत सिंह ने बेहद घिनौनी हरकत की है। दलजीत का यह फैसला गलत है, लेकिन उन्होंने कहा कि 'तीन करोड़ की रुपए की डील की खबर गलत है। दलजीत भाजपा में क्यों शामिल हुए यह वही बता सकते हैं।' अरूण जेटली चाहते थे कि मनमोहन का परिवार भाजपा में शामिल हो।

दलजीत सिंह के बेटे का मेरे पास फोन आया था भाजपा में शामिल होने का ऑफर आया है। दलजीत सिंह हमारे परिवार के विभीषण हैं। हमारा परिवार दलजीत का बहिष्कार करेगा। उन्होंने भाजपा पर दो भाइयों के बीच दरार डालने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा मनमोहन सिंह की छवि पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

पर‍िवार पर‍िचय -

मनमोहन सिंह के पिता गुरमुख सिंह कोहली ने तीन शादियां की थीं। मनमोहन उनकी पहली पत्नी से हैं जबकि दलजीत सिंह तीसरी पत्नी से हैं। दलजीत सिंह अमृतसर में पिस्टन के व्यापार से जुड़े हैं।

कांग्रेस से इन्होंने भी की है बगावत -

चुनाव के दौरान कई बड़े कांग्रेसी नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें उत्तराखंड के बड़े कांग्रेसी नेता सतपाल महाराज शामिल हैं। यूपी के एक और बड़े कांग्रेसी नेता जगदंबिका पाल ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया था। हरियाणा के बड़े कांग्रेसी नेता और सांसद रहे राव इंद्रजीत सिंह इस बार गुड़गांव से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश के भिंड से कांग्रेस ने डॉ. भगीरथ प्रसाद ने तो नाम का ऐलान होने के बाद कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली थी।

गौतम बुद्ध नगर से कांग्रेस नेता रमेश चंद्र तोमर भी कांग्रेस को झटका देकर बीजेपी में जा मिले थे। हालांकि दलजीत सिंह कोहली का कांग्रेस से संबंध बस इतना ही है कि वह कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह के भाई हैं लेकिन सांकेतिक रूप से यह बीजेपी के लिए हौसला बढ़ाने वाली बात होगी। भाजपा के एक नेता ने कहा है कि गांधी पर‍िवार के कुछ सदस्य तो पहले से ही भाजपा में हैं, अब मनमोन पर‍िवार के भी आ गए हैं। यह पार्टी की लोकप्र‍ियता दर्शाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+