गुजरात में दलित युवक ने नाम के आगे लगाया सिंह, दरबार समुदाय के लोगों ने जमकर पीटा, घर पर बोला हमला
नई दिल्ली। गुजरात में एक बार फिर दलितों और दरबार समुदाय के लोगों के बीच तनाव सामने आया है। यहां अहमदाबाद के धोलका जिले में इस बात पर विवाद हो गया कि दलित व्यक्ति ने अपने नाम के सिंह का प्रयोग किया है। दरबार समुदाय के लोगों पर आरोप है कि इन लोगों ने दलित युवक पर अपने नाम के आगे सिंह लगाने की वजह से हमला कर दिया। दलित युवक के घर पर दरबार समुदाय के लोगों ने कथित रूप से मंगलवार शाम को हमला कर दिया।

स्थिति नियंत्रण में
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले 22 वर्षीय विज्ञान के स्नातक मौलिक जाधव ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी जिसमे उसने अपने नाम के आगे सिंह का इस्तेमाल किया था। पारंपरिक तौर पर सिंह शब्द का इस्तेमाल उच्च जाति के लोग करते हैं। दलित लड़के अनुसार दरबार समुदाय के लोगों के हमले में उसके परिवार का एक सदस्य घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम को भेज दिया गया है और इलाके में शांति बहाल हो गई है।
फेसबुक पर नाम को लेकर मिली धमकी
अहमदाबाद ग्रामीण के एसपी आरवी असरी ने बताया कि दलितों और दरबार समुदाय के युवाओं के बीच सिंह शब्द के इस्तेमाल को लेकर विवाद हुआ था। हम इस मामले में एफआईआर दर्ज करने जा रहे हैं, हमने स्थिति पर काबू पा लिया है। वहीं इस पूरी घटना के बारे में जाधव ने बताया कि कुछ दिन पहले मैंने फेसबुक पर अपना नाम मौलिक की जगह मौलिक सिंह कर दिया था, मैंने ऐसा इसलिए किया था कि मुझे लगता है कि हम आजाद है और जो नाम चाहे रख सकते हैं। लेकिन जब मैंने फेसबुक पर इसे पोस्ट किया तो दरबार समुदाय के कुछ लोगों ने मुझे सोशल मीडिया और फोन पर धमकी देनी शुरू कर दी।
कार सवारों ने रोक कर पीटा
जाधव ने बताया कि जब मैं बाइक चला रहा था 5-6 लोग कार से मेरे पास आए और मुझे रोक लिया, इसके बाद इन लोगों ने मुझे तमाचा मारा और नाम को लेकर मेरी पिटाई की। किसी तरह से मैं वहां से भागने में सफल रहा और सीधा धोकला पुलिस स्टेशन पहुंचा जहां मैंने अपनी शिकायत दर्ज कराई। मैं दो हमलवारों का नाम जानता हूं, उनके नाम सहदेव सिंह वाघेला और यशपान सिंह है। जिस वक्त मैं पुलिस स्टेशन में था उस वक्त दरबार समुदाय के लोगों की भीड़ ने मेरे घर पर हमला कर दिया जिसमे मेरे घरवालों के सिर पर गंभीर चोट आई है, उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली: नशे में धुत दो युवकों ने सड़क पर टहल रहे व्यक्ति का कान चबाकर खाया












Click it and Unblock the Notifications