#MaharashtraBandh: पुणे हिंसा की चिंगारी से सुलगा महाराष्ट्र लेकिन अंबेडकर ने कहा-शांतिपूर्ण रहा बंद

मुंबई। पुणे हिंसा की चिंगारी में आज महाराष्ट्र सुलगता दिखा, मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों से तोड़फोड़-आगजनी की खबरें हैं लेकिन एक्टिविस्ट और भीमराव अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने दावा किया है कि आज का बंद सफल और शांतिपूर्ण रहा। मालूम हो कि प्रकाश अंबेडकरने ही इस बंद को बुलाया था। उन्होंने कहा कि पुणे में जो भी कुछ हुआ वो बहुत गलत हुआ, हमने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई , पुणे में एक दलित की मौत हो गई, जो कि किसी तरह से न्याय संगत नहीं है।

दलित नेता अंबेडकर का दावा, शांतिपूर्ण रहा महाराष्ट्र बंद

जबकि महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने दावा किया है कि राज्य में किसी भी दलित व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर दलित व्यक्ति के मौत की झूठी खबर फैलाई जा रही है। ऐसे में लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है, लोगों को भड़काने की कोशिश हो रही है फिलहाल राज्य में हालात शांतिपूर्ण हैं।

पुणे हिंसा पर शुरु हुई सियासत

महाराष्ट्र के हिंसा की आवाज आज संसद में भी गूंजी, राज्यसभा में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि महाराष्ट्र में सुनियोजित ढंग से हिंसा फैलाई जा रही है, वहां भड़काऊ भषण देकर जनता को गुमराह किया जा रहा है तो वहीं कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि भीमा-कोरेगांव हिंसा का मुद्दा संसद में तीन तलाक विधेयक को पास होने से रोकने के लिए उठाया गया है, जिसकी तीखी आलोचना कांग्रेस ने की है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम दलितों पर होने वाले अत्याचारों का मुद्दा उठाते रहे हैं और यह वर्तमान केन्द्र सरकार दलित विरोधी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+