गुजरात के पाटन में दलित ने किया आत्मदाह
गुजरात के पाटन में एक दलित कार्यकर्ता भाबु परमार ने कलेक्टर कार्यालय के परिसर ख़ुद को आग लगा ली है.
ये घटना गुरुवार दोपहर एक बजे की है. वो दादुखा गांव में दलितों के खेती के लिए ज़मीन आवंटन करवाने के लिए संघर्ष कर रहे थे.
आत्मदाह के बाद परमार को पास के अस्पताल में भेजा गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेहसाणा के अस्पताल में भेज दिया.
इस घटना के बाद दलित कार्यकर्ता और गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने शुक्रवार को पाटन बंद का ऐलान किया है.
मेवाणी ने मेहसाणा ज़िले के पुलिस प्रमुख के निलंबन की भी मांग की है.
घटना की पुष्टि करते हुए बॉर्डर रेंज के आईजी पीयूष पटेल ने बीबीसी गुजराती को बताया, "हमने पाटन में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेज दिए हैं. आस-पास के ज़िलों से दो सौ पुलिसकर्मी और करीब सौ रिज़र्व बल के पुलिसकर्मी भी हालात को नियंत्रण करने के लिए भेज दिए गए हैं."












Click it and Unblock the Notifications