Dalai lama Security: दलाई लामा को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा, जानिए तिब्बती धर्म गुरु को किससे है खतरा?
Dalai lama Security: केंद्रीय गृह मंत्रालय)ने गुरुवार (13 फरवरी 2025) को तिब्बती आध्यात्मिक गुरु(Tibetan spiritual leader) दलाई लामा (Dalai lama) को जेड श्रेणी (Z Category) की सुरक्षा प्रदान की।
सूत्रों के मुताबिक, इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा दी गई खतरा आकलन रिपोर्ट के आधार पर दलाई लामा की सुरक्षा को अपग्रेड किया गया है। इस बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के तहत दलाई लामा के सुरक्षा में कुल 33 सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे।

दलाई लामा के घर पर 24 घंटे सुरक्षा का पहरा
दलाई लामा के हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित उनके आवास पर सशस्त्र स्टेटिक गार्ड, चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करने वाले निजी सुरक्षा अधिकारी और शिफ्ट में सशस्त्र अनुरक्षण करने वाले कमांडो तैनात रहेंगे।इसके अतिरिक्त, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेंड ड्राइवर और निगरानी कर्मी हर समय ड्यूटी पर रहेंगे।
चीनी समर्थक के टारगेट पर हैं दलाई लामा
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा 1959 से ही भारत में रह रहे हैं। भारत सरकार उन्हें सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराती है। वहीं पिछले कुछ दिनों से खुफिया रिपोर्ट में ये बात सामने आ रही थी कि उनके ऊपर चीनी समर्थक लोग हमला करने का प्लान बना रही है। इसी को देखते हुए सरकार ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।
नोबेल शांति का भी पुरस्कार मिल चुका है
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा इस वक्त 89 साल के हैं। वर्तमान में वे तिब्बती बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु और प्रमुख हैं। 1959 से पहले, उन्होंने तिब्बत के निवासी आध्यात्मिक और लौकिक नेता दोनों के रूप में कार्य किया है। उनके द्वारा किए गए काम को लेकर उन्हें साल 1989 में नोबेल शांति का भी पुरस्कार मिल चुका है। वहीं साल 1959 से वे भारत में रहे रहे हैं। 29 अप्रैल 1959 को दलाई लामा ने उत्तर भारतीय हिल स्टेशन मसूरी में निर्वासित स्वतंत्र तिब्बती सरकार की स्थापना की, जो मई 1960 में धर्मशाला चली गई, जहाँ वे रहते हैं। वे 2011 में लोकतांत्रिक सरकार, केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के लिए रास्ता बनाने के लिए राजनीतिक प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए।












Click it and Unblock the Notifications