#DailyLearn: परीक्षा में फेल या कम नंबर से नहीं रुकेगी भविष्य की रफ्तार
हर माता-पिता को उम्मीद होती है कि उनका बच्चा परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो। माता-पिता उस बच्चे के बेहतर भविष्य की प्लानिंग बहुत पहले से करके रखते हैं लेकिन कभी किसी मां-बाप ने ऐसा क्यों नहीं सोचा कि अगर उनका बच्चा फेल हो गया तो क्या करेंगे। या वो उम्मीद से कम नंबर लेकर आया तो उसके भविष्य की प्लानिंग क्या रहेगी। अच्छे अंकों से पास होने वाले बच्चों के लिए मां-बाप ही नहीं, कई सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ या सरकार की ओर से तमाम तरह की मदद की पेशकश की जाती है। लेकिन कम नंबर से पास होने वाले बच्चों या फेल होने वाले बच्चों के लिए कभी किसी ने सोचा ही नहीं। ऐसे में डेली लर्न ने ऐसे बच्चों के लिए एक विशेष स्कॉलरशिप कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत फेल होने वाले या 40 फीसदी से कम अंक पाने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
Recommended Video

दरअसल सीबीएसई 10वीं और 12वीं के अलावा बिहार बोर्ड में हर साल करीब 8 लाख बच्चे ऐसे होते हैं। जो या तो फेल हो जाते हैं और या उनके नंबर 40 फीसदी से कम होते हैं। इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं में करीब 3 लाख और 12वीं में करीब 2 लाख 30 हजार छात्र फेल हुए हैं। इसके अलावा सीबीएसई की 10वीं क्लास में 1 लाख 60 हजार और 12वीं में 1 लाख 40 हजार छात्र फेल हुए हैं। ऐसे बच्चों को थोड़े से सहारे की जरूरत होती है। और ये छोटा सा सहारा ही इनकी जिंदगी बदल सकता है। असल में दिक्कत ये है कि परीक्षा में फेल होने वाले या कम अंक पाने वाले बच्चे को जिंदगी में ही फेल मान लिया जाता है जबकि ऐसा नहीं है।
सच्चाई यही है कि हम बच्चों की कोशिश को इग्नोर कर देते हैं। सिर्फ उसके रिजल्ट को अहमियत देते हैं। हो सकता है उस बच्चे को एक छोटे से सपोर्ट की जरूरत हो और अगर ये सपोर्ट उसे घर बैठे ऑनलाइन ही मिल जाये तो फिर वो ही बच्चा बाकी बच्चों की तरह अच्छे नंबर ला सकता है या उनसे भी ज्यादा बेहतर कर सकता है। बहरहाल अगर आप या आपका बच्चा इस बार सीबीएसई की 10वीं, 12वीं या बिहार बोर्ड में फेल हुआ है, या नंबर 40 फीसदी से कम हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब डेली लर्न के जरिए आप घर बैठे मुफ्त शिक्षा पा सकते हैं। इसके तहत 180 से ज्यादा घंटे की लाइव क्लासेज होगी। जिसमें आपको हिंदी और अग्रेंजी दोनों विषयों में पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा 50 से ज्यादा नोट्स और इतने ही वीकली टेस्ट होंगे। जो बच्चे के लर्निंग स्किल को और ज्यादा मजबूत करेंगे।

इस विशेष स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको www.dailylearn.in पर लॉग इन करना होगा। फिर आप अपनी क्लास और अपना सबजेक्ट चुनें। इसके बाद हिन्दी या अंग्रेजी जिस भी भाषा में आप पढ़ना चाहें, उसे सलेक्ट कीजिये, जहां आपको कोर्स की पूरी डिटेल्स मिल जाएगी तो अब बिना देर किये www.dailylearn.in पर लॉगिन कीजिए। अपना नाम, क्लास, स्कूल, रोल नंबर आदि लिखकर मांगी गई सारी डिटेल्स भरिये। इसके बाद डेली लर्न की टीम आपकी ओर से भरी गई डिटेल्स की जांच करेगी। डिटेल्स सही पाये जाने पर फेल होने या 40 फीसदी से कम अंक पाने वाले छात्रों को डेली लर्न की ओर से स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा। पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर सिलेक्ट होने वाले छात्रों को पूरे एक साल तक मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा दी जाएगी।
इस वक्त देश के अलग-अलग कोने में हजारों बच्चे, जो किसान, मजदूर जैसे साधारण परिवारों से आते हैं, डेली लर्न के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। इन बच्चों का अनुभव बताता है कि डेली लर्न से पढ़ाई के बाद कैसे उनका पढ़ने, लिखने और सीखने का नजरिया ही बदल गया है।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications