डेलीलर्न और इंवेंटर्स ने मिलाया हाथ, छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए घर बैठे मिलेगी शानदार ऑनलाइन शिक्षा

बच्चों को ऑनलाइन बेहतर शिक्षा तभी उपलब्ध करवाई जा सकता है जब शिक्षक की गुणवत्ता के साथ संस्थान तकनीकी तौर पर भी सक्षम हो।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल में दुनिया में सब कुछ प्रभावित हुआ, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर हुआ। इस दौर में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी पढ़ाई को जारी रखना एक बड़ी चुनौती थी। इस वक्त भी हालात जिस तरह के हैं, कहा नहीं जा सकता कि कब तक सब कुछ सामान्य होगा। इन हालातों में बच्चों की पढ़ाई जारी रहे, इसके लिए स्कूलों से लेकर बच्चों के पेरेंट्स ने कई तरह से कोशिश की। इस दौरान ऑनलाइन शिक्षा का एक विकल्प सामने आया। बच्चों के ऊपर तरह-तरह के प्रयोग ऑनलाइन के माध्यम से किए गए, क्योंकि ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध करवाने का बिल्कुल नया अनुभव था। इसी दौरान इंवेंटर्स और डेलीलर्न, दो ऐसे प्लेटफॉर्म छात्रों को मिले जिसके जरिए उन्हें बेहतरीन ऑफलाइन और ऑनलाइन शिक्षा मिली।

dailylearn

बच्चों को ऑनलाइन बेहतर शिक्षा तभी उपलब्ध करवाई जा सकती है, जब शिक्षक की गुणवत्ता के साथ संस्थान तकनीकी तौर पर भी सक्षम हो। अब ऑनलाइन माध्यम के जरिए और बेहतरीन शिक्षा मिले, इसके लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। समाचार जगत में अपनी गुणवत्ता का लोहा मनवाने वाले डेलीहंट (dailyhunt) की मुख्य कंपनी वर्से इनोवेशन (Verse Innovation) के ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म डेलीलर्न (DailyLearn) और इंवेंटर्स ने हाथ मिलाया है। इंवेंटर्स शैक्षणिक सामग्री प्रदान करने में महत्वपूर्ण निभाएंगे। यानी डेलीलर्न की तकनीक और इंवेंटर्स कि शैक्षणिक गुणवत्ता, दोनों के सहयोग से विद्यार्थियों की जटिल समस्याओं का समाधान अब बिल्कुल आसान होगा । पूरे देश मे कहीं भी छात्र अपने घर पर रहते हुए ऑनलाइन माध्यम से उत्कृष्ट पढाई कर पाएंगे। इंवेंटर्स और डेलीलर्न का साथ आना छात्रों के हित में लिया गया एक बडा़ फैसला है जिससे विद्यार्थियों को अनुभव और तकनीक दोनों में से किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होगी।

डेलीलर्न पहले से ही कक्षा 9 से 12वीं के बच्चों के लिए बेहतरीन ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर रहा है। अब तक 3 लाख से भी ज्यादा छात्र इस प्लेटफॉर्म के जरिए कोरोना काल में अपनी शिक्षा पूरी कर पाए हैं। गत वर्ष बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इसके 6 विद्यार्थियों ने अपने-अपने जिले में टॉप किया था। दूसरी तरफ इंवेंटर्स छात्रों को JEE और NEET जैसी परिक्षाओं के लिए तैयार करता रहा है, और विगत वर्षों में इसके कई छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराया है।

छोटे शहरों से अक्सर बच्चे JEE और NEET की बेहतर तैयारी के लिए किसी बड़े शहर में जाते हैं। लेकिन कई सक्षम बच्चे आर्थिक कठिनाईयों से जूझते हैं और कई बार अभिभावक भी उन्हें बड़े शहर में अकेले भेजने से झिझकते हैं। ऐसे में अब डेलीलर्न और इंवेंटर्स के साथ आने से इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतरीन गुणवत्ता के साथ सभी छात्रों के लिए क्लासेज उनके मोबाइल फोन पर उबलब्ध होंगी। इससे बिहार के प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी।

हाल ही में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बिहार सरकार ने भी ऑनलाइन शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही है। और ऐसे समय मे डेलीलर्न और इंवेंटर्स की ये पार्टनरशिप छात्रों की बेहतरीन और सुरक्षित तैयारी के लिए सही समय पर लिया गया एक बेहतरीन कदम है।

dailylearn

छात्र https://www.dailylearn.in/inventors-jee-and-neet-scholarship-test.html पर जाकर ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं। साथ ही दिए गए QR कोड को भी स्कैन कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+